Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली में बाबासाहेब का अपमान करने के आरोप में नाबालिग समेत 2 लोग गिरफ्तार, यात्री शेड की दीवार पर लिखे थे अपशब्द

महाराष्ट्र के गड़चिरोली के चामोर्शी तहसील में बस स्टैंड के शेड पर बाबा साहेब आंबेडकर के बारे में अपमानजनक टिप्पणी लिखने के आरोप में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Feb 24, 2025 | 07:32 AM

गड़चिरोली में बाबासाहेब का अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार युवक (फोटो नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली: गड़चिरोली के चामोर्शी तहसील के आष्टी पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले सोमनपल्ली गांव के यात्री शेड की दीवार पर एक विकृत व्यक्ति द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संदर्भ में अपमानजनक शब्द लिखा था। घटना से परिसर के साथ ही जिलेभर में दलित समुदाय में रोष बढ़ रहा था। इस दौरान आरोपी की गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई को लेकर आंदोलन शुरू हो गया था।

आष्टी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कड़ाई से जांच कर 2 दिनों के भीतर आरोपी को खोज निकाला। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी व एक नाबालिग बालक को हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम सुमित जगदीश मंडल (18) है, वह चामोर्शी तहसील के दुर्गापुर निवासी का निवासी है।

जानकारी के अनुसार चामोर्शी तहसील के आष्टी पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले सोमनपल्ली व दुर्गापुर में विगत कुछ दिनों से अज्ञात समाज विघातक लोगों द्वारा विकृत पद्धति से मानवी अंगो के चिन्ह, आकृति निकालने की बात निदर्शन में आने के बाद उक्त मामले का आष्टी पुलिस द्वारा जांच शुरू थी

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली:भामरागड़ के नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव, पुलिया की मांग पर आंदोलन की चेतावनी

गड़चिरोली में सर्पदंश से 5 साल की बच्ची की मौत, आमगांव महाल PHC पर इलाज में देरी का गंभीर आरोप

Babulnath Temple Case: 75 वर्षीय भिक्षु को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मंदिर छोड़ने के लिए मिली 4 साल की मोहलत

‘सिर्फ हिंदू ही नहीं जज भी खतरे में हैं’, जजों के घरों पर चोरी को लेकर बच्चू कडू ने फडणवीस पर साधा निशाना

इस दौरान 21 फरवरी को सोमनपल्ली के सार्वजनिक बस स्टैंड की शेड की दीवार पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के संदर्भ में अपमानजनक व आपत्तिनजक शब्द लिखे जाने की बात परिसर के नागरिकों ने पुलिस को सूचित की थी। जिससे आष्टी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी वरिष्ठों को सूचित की थी।

इसके बाद घटना की गंभीरता ध्यान में लेकर पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने तत्काल अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू करने के आदेश आष्टी पुलिस को दिए थे। इस दौरान घटना को लेकर आंबेडकरी समाज में व्यापक रोष निर्माण हुआ था। जिससे आरोपी की गिरफ्तारी व कार्रवाई की मांग को लेकर निरंतर आंदोलन किए जा रहे थे।

आरोपी की खोज में लगे 10 दस्ते

मामला दर्ज होने व पुलिस अधीक्षक के आदेश के पश्चात अहेरी के उपविभागीय पुलिस अधिकारी अजय कोकाटे के मार्गदर्शन में आष्टी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक विशाल काले, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे के नेतृत्व में पुलिस थाना आष्टी व स्थानीय अपराध शाखा गड़चिरोली के अधिकारी व अमलदारों के कुल 10 जांच दस्ते तैयार किए गए थे।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

दस्तों द्वारा किए गए जांच में पता लगा कि, उक्त घटना के करीब 10 किमी के परिसर में उपयोग किए गए काले रंग के स्याही से विभिन्न अश्लील आकृतियां अज्ञात व्यक्ति द्वारा विगत 3 दिनों से बनाएं जा रहे है। यह जानकारी सामने आई।

आरोपी ने कबुला अपराध

पुलिस जांच में पता चला है कि मानसिक विकृति में आरोपियों ने यह कृत्य किया है। आष्टी पुलिस द्वारा आरोपी सुमित मंडल के गिरफ्तारी की प्रकिया जारी है। वहीं नाबालिग आरोपी को बाल न्याय मंडल के समक्ष पेश किया जाने वाला है। आगे की जांच पुलिस थाना आष्टी के पुलिस निरीक्षक विशाल काले कर रहे है।

Accused who insulted baba saheb in gadchiroli was arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2025 | 07:32 AM

Topics:  

  • Dr. Babasaheb Ambedkar
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.