Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शर्मनाक: सिक्किम में 13 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, चार नाबालिग समेत 8 शिकंजे में

सिक्किम में 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां आरोपी से 8 लोगों ने कई माह तक दुष्कर्म किया। घटना में 4 नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को पकड़ लिया है।

  • By यतीश श्रीवास्तव
Updated On: Apr 13, 2025 | 12:57 PM

सिक्किम में 13 साल की किशोरी से रेप

Follow Us
Close
Follow Us:

गैंगटोक: देश में दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार को जल्द ही ठोस कदम उठाना पड़ेगा। सिक्किम में 13 वर्षीय किशोरी के साथ कई माह तक रेप की घटना का मामला सामने आया है। ग्यालशिंग जिले में किशोरी के साथ 8 आरोपियों ने कई माह तक डरा-धमका कर रेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है। पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए आरोपियों में से चार नाबालिग हैं।

सिक्किम में नाबालिग से रेप की घटना में एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है। यहां 8 लड़कों ने एक किशोरी के साथ कई माह तक धमका कर रेप की घटना को अंजाम दिया है। बाल कल्याण समिति की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई और आठों आरोपियों को शिकंजे में ले लिया।

स्कूल में काउंसलिंग के दौरान खुलासा
पुलिस ने बताया कक्षा में एक छात्रा काफी कमजोर और बीमार दिखने लगने पर स्कूल में उसकी काउंसलिंग की गई तो रोंगटे खड़े कर देने वाली जानकारी सामने आई। नाबालिग छात्रा ने बताया कि उसके क्षेत्र की महिला ने उसे काम में मदद करने के बहाने घर में बुलाया था। फिर वह उसके पास अक्सर जाने लगी। आरोप है कि महिला ने ही कथित तौर पर उसे यौन संबंध बनाने के मजबूर किया। इस घिनौने कृत्य में महिला का पति भी शामिल था। इसके साथ ही दो अन्य पुरुषों को भी लाकर उसका यौन शोषण किया जाने लगा। और उसे कुछ पैसे देकर मुंह बंद रखने की धमकी दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

वर्धा नेशनल हाईवे पर गुटखा तस्करी का भंडाफोड़, FDA-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; 1.54 करोड़ का माल जब्त

जिसके काम की कसमें खाते थे मेयर, इंदौर के उसी इलाके में पानी बना जहर; पुराना बयान वायरल

‘मैं हिंदू नहीं, यादव हूं’, सपा नेता के बयान से सियासी बवाल, आखिर क्या है यदुवंशियों का असली इतिहास?

‘इंसानों से ज्यादा कुत्तों की फिक्र?’ सुप्रीम कोर्ट हैरान, कहा- इतनी अर्जियां तो आदमी के लिए भी नहीं

क्राइम की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चार नाबालिगों के नाम भी बताए जिन्होंने किया रेप
पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करने में चार नाबालिग लड़के भी शामिल थे। उनके नाम भी पीड़िता ने पुलिस को बताए। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के साथ दो पुरुषों को गिफ्तार करने के साथ चार अन्य नाबालिग लड़कों को भी हिरासत में ले लिया है। लड़की को फिलहाल बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है जहां उसके इलाज कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

8 caught in 13 years old girl molestation case in sikkim

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 13, 2025 | 12:57 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Latest Hindi News
  • Rape

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.