-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- 2 Accused Caught Stealing In Koradi Power Station 3 Accused Absconded After Pelting Stones
Nagpur News: कोराडी पावर स्टेशन में चोरी करते धराए 2 आरोपी, पथराव कर 3 आरोपी हुए फरार
- Written By: आंचल लोखंडे
चोरों के एक गिरोह ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोराडी थर्मल पावर स्टेशन यानी केटीपीएस परिसर में घुसकर लोहे का सामान चुराने की कोशिश की। सुरक्षा गार्डों ने इलाके की घेराबंदी कर 2 आरोपियों को पकड़ लिया।

कोराडी पावर स्टेशन में चोरी करते धराए 2 आरोपी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर: चोरों के एक गिरोह ने महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के कोराडी थर्मल पावर स्टेशन यानी केटीपीएस परिसर में घुसकर लोहे का सामान चुराने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षा गार्डों ने चोरों को देखने के बाद उन्हें पकड़ने की कोशिश की। लेकिन गिरोह ने सुरक्षा गार्डों पर पथराव शुरू कर दिया।
इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने इलाके की घेराबंदी कर 2 आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं गिरोह के 3 साथी भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अर्जुन अशोक लश्करे, उम्र 19, कव्वापारा, महादुला निवासी और राजू भाऊराव बोडके, उम्र 56, मच्छी मार्केट कोराडी निवासी हैं। वहीं फरार आरोपियों के नाम महादुला निवासी मनीष वासनिक, शुभम जाधव और राहुल डुकरे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
लौह सामग्री चोरी की कोशिश और पथराव
शिकायतकर्ता जयंतकुमार भाटकुलकर, उम्र 41, केटीपीएस कॉलोनी निवासी महाजेनको में सुरक्षा अधिकारी हैं। सुबह करीब साढ़े चार बजे कुछ लोग बिना अनुमति के इलाके में घुसकर दोपहिया वाहन पर लौह सामग्री चोरी करने की सूचना सुरक्षा गार्ड ने जयंत को दी। वहीं गार्ड ने बताया कि, चोरों का प्रतिकार करने पर गिरोह के सदस्यों ने उन पर पथराव कर भागने का प्रयास किया।
सम्बंधित ख़बरें
वैश्विक युद्ध की मार रसोई पर: संकट से बिगड़ा बजट, थोक तेल बाजार में 6 से 7 रुपये प्रति किलो तक का उछाल
हिंगणा-कान्होलीबारा से टाकलघाट सड़क बदहाल, 10 किमी मार्ग पर गड्ढों से रोज हादसे; 15 गांवों के लोग परेशान
झूठ बोलकर नहीं मांग सकते गुजारा भत्ता! HC ने कहा-अदालत से सच छिपाने वालों को राहत नहीं
CBSE 10वीं इम्प्रूवमेंट परीक्षा का रिजल्ट घोषित: नागपुर जिले के 50% से अधिक छात्रों ने सुधारी अपनी ग्रेड!
अपराध जगत की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
फरार आरोपियों की तलाश जारी
इसके बाद तुरंत जयंत घटनास्थल पहुंचकर सहकर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी। इसी बीच पांजरा-कोराडी मार्ग पर 5 आरोपी दोपहिया वाहन पर भागते नजर आए। सुरक्षा गार्डों ने अर्जुन और राजू को पकड़ लिया। अन्य 3 आरोपी वाहन से भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोराडी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को एक दोपहिया वाहन और लोहे की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।
2 accused caught stealing in koradi power station 3 accused absconded after pelting stones
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जिंदगी की जंग में हुई जीत, दुरंतो एक्सप्रेस में फरिश्ता बनी नर्स, चलती ट्रेन में चाकू-धागे से कराई डिलीवरी
Jul 19, 2026 | 08:06 PMकभी महीने में होती थी ₹13 लाख की कमाई, अब बचते हैं सिर्फ ₹1 लाख; डोसा रेस्टोरेंट मालिक की कहानी वायरल
Jul 19, 2026 | 08:02 PMNSUI रेप केस का खौफनाक खुलासा! पीड़िता को मिल रही धमकियां, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 08:00 PMजम्मू-कश्मीर में आया प्रलय! खिलौनों की तरह बह गईं 200 से अधिक गाड़ियां, VIDEO वायरल
Jul 19, 2026 | 07:58 PM13 साल का बच्चा पहुंचा DM के दरबार, बेबाक शिकायत सुन अधिकारी भी रह गए हैरान; जांच में सामने आई पूरी कहानी
Jul 19, 2026 | 07:53 PMENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
Jul 19, 2026 | 07:44 PMमहाराष्ट्र में स्कूल बसों के लिए हाईटेक सुरक्षा नियम लागू, अभिभावक लाइव ट्रैक कर सकेंगे बस
Jul 19, 2026 | 07:40 PMवीडियो गैलरी

मोहन सरकार पूरी तरह भ्रष्ट है? पटवारी ने मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 19, 2026 | 03:03 PM
सोनम वांगचुक के समर्थन में सड़कों पर उतरा नागपुर, पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन- VIDEO
Jul 19, 2026 | 02:26 PM
राम मंदिर, चंदा और जांच… शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने एक साथ उठाए कई बड़े सवाल-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:46 PM
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM
कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM














