Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur News: कूड़े के ढेर में मिला 15 बोरे गोमांस, गुस्साए बजरंग दल-विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का थाने में घेरा

आशीर्वाद नगर स्थित कचरे के डंपिंग यार्ड में शनिवार को 15 बोरी गोमांस मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दोनों संगठन पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 23, 2025 | 10:47 AM

कूड़े के ढेर में मिला 15 बोरे गोमांस। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: आशीर्वाद नगर स्थित कचरे के डंपिंग यार्ड में शनिवार को 15 बोरी गोमांस मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दोनों संगठन पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस थाने का घेराव भी किया। इससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह एक युवक अपने दोपहिया वाहन से बेसा पावर हाउस से आशीर्वाद नगर जा रहा था। उसने सड़क पर एक गाय का सींग पड़ा देखा। जब उसने गाड़ी रोककर चारों ओर देखा तो उसे कूड़े में और भी सींग दिखाई दिए। युवक ने इसकी सूचना बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को दी।

सफाई कर्मचारियों को घटनास्थल पर

जिसके बाद अमोल ठाकरे, कमल हरयानी और राहुल नारनवरे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महानगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को घटनास्थल पर बुलाया। कचरा साफ करने पर 15 बैग मांस, आंतें, गाय के सींग और दो शिशु मिले।

सम्बंधित ख़बरें

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकारियों पर कानून का हंटर, रामटेक कोर्ट ने 6 दोषियों को सुनाई कड़ी जेल की सजा

चोर है या रॉकस्टार? 50 हजार के जूते और फाइव स्टार होटल में ऐश; नागपुर पुलिस अब लगाएगी मकोका!

UGC संशोधन और SC-ST एक्ट के पर सवर्ण समाज का हल्लाबोल! नियमों को लेकर केंद्र सरकार से की ये मांग

नागपुर मनपा का नया गणित: 5 साल में बदलेंगे 4 महापौर, सवा-सवा साल की पारी खेलेंगे दिग्गज!

अपराध जगत की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

बेसा पावर हाउस के पीछे बूचड़खाना

यह दृश्य देखकर घटनास्थल में उपस्थित कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया और उन्होंने गौ-हत्यारे की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। लेकिन पुलिस के पास इस पर कोई जानकारी नहीं थी। इससे आक्रोश बढ़ गया और कार्यकर्ताओं ने मांस लेकर थाने को घेर लिया। पुलिस ने यह पता लगाने के लिए मांस के नमूने लिए हैं कि यह गौमांस है या नहीं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर जोर दिया।

पुलिस आंखें मूंदे बैठी

इसी बीच सूचना मिली कि बेसा पावर हाउस के पीछे बूचड़खाना है। पुलिस ने वहां से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। शाम को उसे चेतावनी देकर रिहा कर दिया गया और रविवार को उस व्यक्ति से पुलिस फिर पूछताछ करेगी। बजरंग दल के अमोल ठाकरे ने कहा, क्षेत्र में नियमित रूप से गौहत्या हो रही है और पुलिस आंखें मूंदे बैठी है।

दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने गौहत्या कानून बनाया। हालांकि, प्रशासन गौहत्या रोकने में पूरी तरह से असमर्थ दिखाई दे रहा है। प्राप्त मांस की मात्रा के परिणामस्वरूप कम से कम 100 गोवंश मारे गए होंगे। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

15 sacks of beef found in garbage dump bajrang dal vhp surrounded police station

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 10:47 AM

Topics:  

  • Bajrang Dal
  • Cow Slaughter
  • Halal meat
  • Nagpur Crime
  • Nagpur News
  • Nagpur Police Raid
  • Vishwa Hindu Parishad (VHP)

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.