बिलासपुर में ATM से छेड़छाड़ कर 80 हजार की हेराफेरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

Tampering With An ATM : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एटीएम की सुरक्षा को लेकर एक नया मामला सामने आया है। गौरव पथ स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगा है।
Tempering With An ATM
छत्तीसगढ़ बिलासपुर ATM छेड़छाड़सोर्स - नवभारत
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम में छेड़छाड़।

  • CCTV फुटेज लेकर बैंक प्रबंधन पहुंचा थाने।

  • 80 हजार रूपए नुकसान का किया दावा।

  • पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

  • संदिग्ध की पहचान करने में जुटी पुलिस।

ATM Tampering in Bilaspur Chhattisgarh : जिले में एटीएम की सुरक्षा को लेकर एक नया मामला सामने आया है। गौरव पथ स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम में छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगा है। बैंक प्रबंधन के मुताबिक, 11 नवंबर की देर रात करीब 1 बजे एक युवक ने एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ की।

इस घटना के कारण मशीन को करीब 80 हजार रुपये का नुकसान होने का दावा किया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद बैंक प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को सिविल लाइन थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। बैंक अधिकारियों ने एटीएम मशीन को हुए नुकसान की जानकारी देते हुए संबंधित युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के आधार पर FIR की जा रही

पुलिस के मुताबिक, बैंक प्रबंधन थाने पहुंचा था और एटीएम में छेड़छाड़ को लेकर शिकायत की है। शिकायत के आधार पर मामले में एफआईआर की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आगे की जांच भी शुरू कर दी है। घटना के समय एटीएम में मौजूद सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जाएगी।

Tempering With An ATM
14 दिसंबर से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का 17वां सत्र, चार दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान की कोशिश

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि एटीएम मशीन के साथ किस तरह छेड़छाड़ की गई और इसके पीछे युवक का मकसद क्या था। सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्ध की पहचान करने के साथ ही मशीन को हुए नुकसान की वास्तविक स्थिति भी जांची जाएगी। फिलहाल बैंक प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Tempering With An ATM
जगदलपुर में सड़कों पर ड्राइवरों का शक्ति प्रदर्शन, स्टीयरिंग छोड़ो आंदोलन से बढ़ी मुश्किलें