Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व CM भूपेश बघेल निभाई परंपरा, खारून नदी में लगाई आस्था की डुबकी

Bhupesh Baghel: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खारून नदी में आस्था की डुबकी लगाई है। बता दें कि हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर्व के मौके पर सुबह 5 बजे नदी पहुंचकर परंपरा निभा रहे हैं।
Chhattisgarh former CM Bhupesh Baghel news,
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने की पूजा(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 5 बजे पहुंचे खारून नदी।

  • पवित्र जल में डुबकी लगाकर किया पुण्य स्नान, प्रदेशवासियों को दी पर्व की बधाई।

  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की।

  • खारून नदी के घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं की आवाजाही, पूजा-पाठ और दीपदान।

Kartik Purnima Celebration Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा का पर्व बुधवार को धार्मिक श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही प्रदेश के नदी-तालाबों और प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खारून नदी पहुंचे और पवित्र जल में डुबकी लगाकर पुण्य स्नान किया।

Chhattisgarh former CM Bhupesh Baghel news,
देश छोड़कर भागने से पहले सौरभ चंद्राकर का वकील गिरफ्तार, जजों-अफसरों को सेट करने लिए थे 15 करोड़

स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व

कार्तिक पूर्णिमा का छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और धार्मिक परंपराओं में विशेष स्थान है। इस दिन सूर्योदय से पहले पवित्र नदियों में स्नान करने, दीपदान और पूजा-अर्चना की परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में स्नान और दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। यही वजह है कि इस दिन बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित नदी-घाटों तक पहुंचते हैं।

भूपेश बघेल ने निभाई परंपरा

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस परंपरा का निर्वहन करते हुए हर साल की तरह खारून नदी में स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को कार्तिक पूर्णिमा की बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से प्रदेश के सभी परिवारों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की। साथ ही लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

Chhattisgarh former CM Bhupesh Baghel news,
धमतरी में पूर्व CM भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- किसानों की नहीं, बीमा कंपनियों की हो रही चिंता

खारून नदी के तट उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

खारून नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आस्था का अलग ही नजारा देखने को मिला। श्रद्धालु स्नान के बाद पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे रहे। घाटों पर सुबह से ही पर्व की रौनक बनी रही।

पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का हिस्सा

छत्तीसगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा महज एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि लोकजीवन और पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं का हिस्सा है। नदी, प्रकृति और आस्था से जुड़ा यह पर्व प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी सामने लाता है। बदलते समय के बावजूद लोगों में इस पर्व को लेकर उत्साह और विश्वास आज भी कायम है। खारून नदी में भूपेश बघेल की मौजूदगी ने भी इस धार्मिक आयोजन को राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बना दिया।