सरगुजा में बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर फूटा 12वीं के छात्रों का गुस्सा, 8 KM पैदल चलकर BEO से मिलने निकले

Sarguja Student Protest: बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर आज 12वीं क्लास के छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्र अपनी बात बीईओ तक पहुंचाने 8 किलोमीटर पैदल लखनपुर के लिए निकल पड़े।
Chhattisgarh Surguja School Students protest,
बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर फूटा 12वीं के छात्रों गुस्सा(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • स्टूडेंट्स 8 किमी पैदल ही निकल पड़े लखनपुर ब्लॉक मुख्यालय के लिए।

  • विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

  • स्टूडेंट्स के इस कदम से शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप।

  • 24 शिक्षकों का स्टाफ होने के बावजूद पढ़ाई की व्यवस्था ठप।

Students Protest Against Education System In Surguja: सरगुजा के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत पुहपुटरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बदहाल शिक्षा व्यवस्था से नाराज 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया। शिक्षकों के समय पर स्कूल नहीं पहुंचने। नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होने और विषयवार शिक्षकों की कमी से परेशान विद्यार्थी अपनी शिकायत लेकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) से मिलने करीब 8 किलोमीटर पैदल ही लखनपुर ब्लॉक मुख्यालय के लिए निकल पड़े। विद्यार्थियों के इस कदम से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।

Chhattisgarh Surguja School Students protest,
ऑनलाइन हाजिरी में लापरवाही : छत्तीसगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारियों की रुकी सैलरी, देखिए 19 जिले

अधिकारियों ने रास्ता रोककर की बातचीत की कोशिश

पैदल चलते हुए छात्र-छात्राएं कैमरा जनपद कार्यालय के पास पहुंचे। जहां इसकी सूचना मिलते ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को रास्ते में रोककर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। विद्यार्थियों का आरोप है कि विद्यालय में करीब 24 शिक्षकों का स्टाफ होने के बावजूद पढ़ाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं है।

Chhattisgarh Surguja School Students protest,
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी का छत्तीसगढ़ दौरा, समक्का सागर बैराज को लेकर CM साय से करेंगे चर्चा

हिंदी, कृषि एवं आर्ट्स संकाय में विषयवार शिक्षकों की कमी के कारण बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित हो रही है। छात्रों ने बताया कि कई शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचते और नियमित रूप से कक्षाएं भी संचालित नहीं होतीं। ऐसे में परीक्षा नजदीक होने के बावजूद उनका पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो पा रहा है।

Chhattisgarh Surguja School Students protest,
बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर फूटा 12वीं के छात्रों गुस्सा(सोर्स - नवभारत लाइव)

शिक्षकों ने टीसी काटने की दी धमकी

इस दौरान एक छात्रा ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने शिक्षकों के समय पर विद्यालय आने की बात उठाई तो प्राचार्य द्वारा टीसी काटने की धमकी दी गई। विद्यार्थियों ने विद्यालय में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने स्कूल भवन का निर्माण आधा-अधूरा रहने और अब तक शैक्षणिक भ्रमण नहीं कराए जाने की शिकायत भी अधिकारियों से की। उनका कहना था कि शैक्षणिक भ्रमण की मांग करने पर फंड की कमी का हवाला देकर बात टाल दी जाती है।

नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अमला पहुंचे

छात्र-छात्राओं के बीईओ देव कुमार गुप्ता से मिलने पैदल निकलने की सूचना पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

इसके बाद प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वाहन उपलब्ध कराकर सभी छात्र-छात्राओं को वापस विद्यालय भेजा गया। वहीं बीईओ, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक टीम विद्यालय पहुंची और स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर पूरे मामले पर चर्चा की। अधिकारियों ने विद्यार्थियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था में सुधार को लेकर चर्चा की।

बोर्ड परीक्षा सिर पर,आखिर कब सुधरेगी पढ़ाई

इधर सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब विद्यालय में करीब 24 शिक्षकों का स्टाफ है, तो इसके बावजूद 12वीं के विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई के लिए सड़क पर उतरने की नौबत क्यों आई। बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे इन विद्यार्थियों को समय पर कक्षाएं और विषयवार शिक्षक उपलब्ध कराना शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी है। अब देखना होगा कि प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था में कितना सुधार होता है और विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कब तक हो पाता है।

शैक्षणिक भ्रमण को लेकर भी विवाद

इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार गुप्ता ने बताया कि प्राचार्य और विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक भ्रमण को लेकर इशू है। शैक्षणिक भ्रमण के लिए देवगढ़ के लिए अनुमति मिला है लेकिन विद्यार्थियों को कहना है कि उन्हें अन्य जगह शैक्षणिक भ्रमण के लिए जाना है।

स्कूल में बैठक लेने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा और पढ़ाई और शिक्षकों की कमी होगा तो उसकी चर्चा कर निराकरण किया जाएगा। इस मामले पर प्रभारी प्राचार्य गोकुल प्रसाद जांगड़े से बात करने पर कहा गया कि शैक्षणिक भ्रमण के लिए सोमवार को फाइनल होना था। वही प्राचार्य ने कहा कि निमित्त रूप से विद्यालय में पढ़ाई होती है।