सूरजपुर में 65 साल की पत्नी की हत्या, तीन महीने पहले रिश्ते की बड़ी मां से की थी शादी

Surajpur Crime News : जिले में 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसके 35 वर्षीय पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लालू पांडो के रूप में हुई है।
Surajpur Crime News
छत्तीसगढ़ सूरजपुर क्राइम न्यूजसोर्स— नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • सूरजपुर के रेसरा गांव में 65 वर्षीय महिला की हत्या।

  • हत्या के आरोप में 35 वर्षीय पति लालू पांडो गिरफ्तार।

  • आरोपी ने नाले में गिरने से मौत होने की बताई कहानी।

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से मौत की पुष्टि हुई।

  • तीन महीने पहले रिश्ते की बड़ी मां से की थी शादी।

Chhattisgarh Surajpur Crime News : जिले में 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए उसके 35 वर्षीय पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लालू पांडो के रूप में हुई है। शुरुआत में उसने पत्नी की मौत नाले में गिरने से होने की कहानी बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या का मामला सामने आया।

पूछताछ में आरोपी ने पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने महज तीन महीने पहले ही अपनी रिश्ते की बड़ी मां से शादी की थी।

नाले में गिरने की बताई थी कहानी

पूरा मामला सूरजपुर जिले के चेंद्रा पुलिस चौकी क्षेत्र के रेसरा गांव का है। यहां 65 वर्षीय लक्षण्ती बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। घटना के बाद उसके पति लालू पांडो ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नाले में गिरकर घायल हो गई थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

शुरुआत में आरोपी की इस कहानी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर पिटाई से आई चोटों के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस का संदेह पति पर गहराने लगा।

Surajpur Crime News
रायपुर में शराब दुकान के सुपरवाइजर ने उठाया खौफनाक कदम, दो कर्मचारियों को ठहराया जिम्मेदार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने लालू पांडो से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि 10 नवंबर को वह और उसकी पत्नी महतारी वंदन योजना की राशि निकालने गए थे। वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया।

विवाद के दौरान पत्नी द्वारा अपशब्द कहे जाने से आरोपी नाराज हो गया। इसके बाद उसने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को नाले में गिरने की कहानी बताकर मामले को दूसरी दिशा देने की कोशिश की थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Surajpur Crime News
बस्तर में अब सुरक्षा का नया दौर! CRPF की तैनाती घटने के संकेत, डी-माइनिंग पर होगा फोकस