

मांढर शराब दुकान के सुपरवाइजर ने की खुदकुशी।
सिलतरा बाजार चौक स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान।
खुदकुशी से पहले मां और पत्नी को भेजा मैसेज।
दो शराब दुकान कर्मचारियों को ठहराया मौत का जिम्मेदार।
जोनल आबकारी अधिकारी और मैनपावर कंपनी पर लगाए आरोप।
Raipur Mandhar Liquor Shop Supervisor : राजधानी रायपुर के सिलतरा क्षेत्र में मांढर शराब दुकान के सुपरवाइजर प्रशांत वर्मा की खुदकुशी का मामला सामने आया है। प्रशांत ने सिलतरा बाजार चौक स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले प्रशांत ने अपनी मां और पत्नी को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में उन्होंने मांढर शराब दुकान में पदस्थ दो कर्मचारियों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा जोनल आबकारी अधिकारी और मैनपावर कंपनी के अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही सिलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल खुदकुशी के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस सुसाइड मैसेज और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, प्रशांत वर्मा मांढर शराब दुकान में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने खुदकुशी करने से पहले अपनी मां और पत्नी को मैसेज भेजा था। इस मैसेज में उन्होंने अपनी परेशानी का जिक्र करते हुए कुछ लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया है। मैसेज में मांढर शराब दुकान में काम करने वाले दो कर्मचारियों के नाम का उल्लेख होने की बात सामने आई है।
प्रशांत ने केवल दुकान के कर्मचारियों पर ही आरोप नहीं लगाए, बल्कि जोनल आबकारी अधिकारी और मैनपावर कंपनी के अधिकारियों को लेकर भी गंभीर बातें लिखी हैं। इन आरोपों के सामने आने के बाद आबकारी विभाग में मामला चर्चा का विषय बन गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आत्मघाती कदम उठाने के कारणों और मैसेज में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए संबंधित लोगों से पूछताछ कर सकती है। सुसाइड मैसेज और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।