विष्णुदेव साय का संकट बढ़ाने छत्तीसगढ़ पहुंचे सचिन पायलट, नक्सलवाद पर बोले- सिर्फ भाषणबाजी नहीं
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोमवार और मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बनाएंगे।
- Written By: Saurabh Pal
सचिन पायलट (फोटो-सोशल मीडिया)
रायपुरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान पारदर्शी तरीके से और प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने चाहिए। इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। पायलट रायपुर पहुंचने के बाद स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे तथा संगठन के नेताओं से बातचीत करेंगे।
बरसात के मौसम में भी नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेंगे, अमित शाह के इस बयान पर सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से हिंसा और उग्रवाद के खिलाफ रही है। हमारे नेताओं ने इस देश और राज्य को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। जो भी प्रभावी कार्रवाई है, वह की जानी चाहिए। कार्रवाई पारदर्शी तरीके से की जानी चाहिए और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।
‘भाषणबाजी नहीं नक्सलवाद के खिलाफ हो पारदर्शी कार्रवाई’
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह आंतरिक सुरक्षा का मामला है। इसमें किसी को राजनीति नहीं करनी चाहिए। जो भी कार्रवाई की जाए, वह सभी को विश्वास में लेकर की जानी चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि कार्रवाई प्रभावी और पारदर्शी होना चाहिए और इसका कोई राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि अन्य राज्य जो नक्सलवाद से जूझ रहे हैं उन्हें इस समस्या को खत्म करने के लिए साथ आना चाहिए। पायलट ने कहा कार्रवाई पारदर्शी होनी चाहिए और जवाबदेही तय होनी चाहिए। सिर्फ भाषणबाजी न हो।
विष्णु देव साय को घेरने की पायलट बनाएंगे रणनीति
अपने दौरे के बारे में जानकारी देते हुए पायलट ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाई के विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लेने और भविष्य की कार्रवाई का खाका तैयार करने के लिए दो दिनों (सोमवार और मंगलवार) तक बैठकें होंगी। उन्होंने कहा, ”मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने वर्ष 2025 को संगठन को समर्पित किया है। इसलिए हम बूथ से लेकर राज्य स्तर तक संगठन को मजबूत करना चाहते हैं। हम दो दिन तक लगातार बैठकें करके पार्टी को नई दिशा देने का काम करेंगे।
-एजेंसी इनपुट के साथ
