गरियाबंद में बदले गए एसडीएम, पांच अफसरों का हुआ तबादला, जारी हुई फेरबदल सूची

Chhattisgarh Transfer: प्रशासनिक कामकाजों में कसावट लाने के लिए गरियाबंद कलेक्टर ने पांच अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार टीआर महेश्वरी देवभोग भेजे गए हैं।
chhattisgarh Transfer, Chhattisgarh SDM Transfer,
छत्तीसगढ़ मंत्रालय(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • संयुक्त कलेक्टर विशाल महाराणा को जिला कार्यालय की जिम्मेदारी।

  • टीआर महेश्वरी देवभोग भेजे गए।

  • गरियाबंद में राजिम और छुरा के एसडीएम बदले।

  • कलेक्टर ने पांच अधिकारियों का किया तबादला।

Chhattisgarh SDM Transfer Order: छत्तीसगढ़ में तबादलों का दौर जारी है। इस बार गरियाबंद जिले में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव हुआ है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने पांच अधिकारियों के कार्यस्थल में फेरबदल का आदेश जारी किया है। 21 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, आगामी आदेश तक अधिकारियों को नए कार्यस्थलों पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बदलाव में राजिम और छुरा के अनुविभागीय कार्यालयों की जिम्मेदारी में भी परिवर्तन हुआ है।

विशाल महाराणा को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर टीआर महेश्वरी को जिला कलेक्टर कार्यालय से हटाकर देवभोग का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है। वहीं, राजिम में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर विशाल महाराणा को जिला कलेक्टर कार्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर अवंति गुप्ता को जिला कलेक्टर कार्यालय से छुरा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है। डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया को मैनपुर से राजिम अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर लोकांश एल्मा को जिला कलेक्टर कार्यालय से मैनपुर का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है।

chhattisgarh Transfer,
तबादला आदेश(सोर्स: सोशल मीडिया)

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी आगामी आदेश तक अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्य करेंगे। इस प्रशासनिक फेरबदल से जिले के विभिन्न अनुविभागों में राजस्व संबंधी कामकाज की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

इन अफसरों का हुआ तबादला

टी.आर. महेश्वरी, संयुक्त कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) देवभोग, जिला गरियाबंद

विशाल महाराणा, संयुक्त कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर, कार्यालय कलेक्टर जिला गरियाबंद

अवंति गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छुरा, जिला गरियाबंद

अवंति गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छुरा, जिला गरियाबंद

नेहा भेडिया, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम, जिला गरियाबंद

Navbharat Live
navbharatlive.com