रायपुर में नवजातों के सौदे का नेटवर्क बेनकाब, डॉक्टर समेत 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

Newborn Trafficking in Raipur : आजाद चौक थाना क्षेत्र में दर्ज प्रकरण में पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
Newborn Trafficking
रायपुर नवजात तस्करी नेटवर्कसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • रायपुर में नवजात खरीद-फरोख्त मामले में 3 और गिरफ्तार।

  • डॉक्टर समेत अब तक 6 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

  • अस्पताल में भर्ती किए बिना फर्जी डिस्चार्ज टिकट थे बनाते।

  • आर्थिक रूप से कमजोर और अविवाहित गर्भवती महिलाएं थीं निशाने पर।

  • नवजातों के सौदों और पैसों के लेन-देन की जांच जारी।

Raipur Newborn Trafficking Network : राजधानी रायपुर में नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस नेटवर्क की नई कड़ियां सामने आ रही हैं। आजाद चौक थाना क्षेत्र में दर्ज प्रकरण में पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

इससे पहले पुलिस ने कृतिका साहू, अहिल्या नामदेव और गीतिका नाग को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ और जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार किए गए नए आरोपियों की पहचान डॉ. खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा के रूप में हुई है।

अस्पताल में भर्ती किए बिना तैयार होता था डिस्चार्ज टिकट

पुलिस के मुताबिक मामले में डॉक्टर की भूमिका फर्जी अस्पताल डिस्चार्ज टिकट तैयार करने की थी। आरोप है कि नवजात के लाभार्थी को अस्पताल में भर्ती किए बिना ही अस्पताल की सील लगाकर डिस्चार्ज टिकट तैयार किया जाता था। इसके बाद यह दस्तावेज कृतिका साहू को उपलब्ध कराया जाता था। इन दस्तावेजों का इस्तेमाल नवजात शिशुओं की खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को वैध दिखाने के लिए किया जाता था।

जांच के दौरान डॉक्टर ने वर्ष 2026 में तीन प्रसव होने और 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने उसके कब्जे से संबंधित उपचार दस्तावेज और ओपीडी रिकॉर्ड रजिस्टर भी जब्त किए हैं।

Newborn Trafficking
मच्छरदानी खरीदी में बड़ा खेल, 62 करोड़ के टेंडर पर उठे सवाल, CM और CS तक पहुंची शिकायत

आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बनाते थे निशाना

पुलिस का आरोप है कि प्रकाश कुमार कौरव पुरुष नर्स के रूप में काम करता था और अश्वनी शर्मा के साथ मिलकर नेटवर्क में सक्रिय था। दोनों आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और अविवाहित गर्भवती महिलाओं की तलाश करते थे। इसके बाद उन्हें प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता था और नवजात शिशुओं की खरीद-बिक्री का सौदा करते थे।

पुलिस के मुताबिक, इस प्रक्रिया से मिलने वाली रकम आपस में बांटी जाती थी। इसमें अश्वनी शर्मा की भूमिका पैसों के लेन-देन से जुड़ी थी। प्रकरण की प्रार्थिया को भी इसी तरीके से प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात जांच में सामने आई है।

6 गिरफ्तार, नेटवर्क की बाकी कड़ियों की तलाश

मामले में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नवजात शिशुओं के सौदों में और कौन-कौन लोग शामिल थे, कितने सौदे हुए और इसमें कितनी रकम का लेन-देन किया गया। साथ ही अस्पताल के दस्तावेजों और जन्म प्रमाण पत्रों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Newborn Trafficking
2800 नहीं, 4800 ग्रेड पे चाहिए, सूरजपुर में नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर, मरीजों की बढ़ी परेशानी