रायपुर के भनपुरी में गजराज पॉलीमर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रातभर चला रेस्क्यू

Bhanpuri Raipur Factory Fire : रायपुर के भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर फैक्ट्री में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। कलेक्टर और अधिकारियों की निगरानी में सुबह काबू पाया।
Bhanpuri Raipur Factory Fire
भानपुरी रायपुर फैक्ट्री में आगसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • रायपुर के भनपुरी की पॉलीमर फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

  • गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में आग बुझाने को रातभर चला ऑपरेशन।

  • कलेक्टर और डीआईजी समेत कई बड़े अधिकारी रातभर रहे मौजूद।

  • आग की तेज लपटों से भनपुरी इलाके में मची अफरातफरी।

  • सुबह तक चली कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू।

Gajraj Polymer Industry Raipur Fire : रायपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र भनपुरी में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री से उठती तेज लपटों और धुएं के गुबार से आसपास हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी गई।

रातभर चला बचाव अभियान

आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। अग्निशमन विभाग की टीम ने बिना समय गंवाए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पॉलीमर फैक्ट्री होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए पूरी रात कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगातार पानी और फोम की बौछार कर लपटों को रोका गया।

सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। उनके साथ डीआईजी होम गार्ड एवं एसडीआरएफतथा निदेशक अग्निशमन सेवाएं अजातशत्रु बहादुर सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने दमकल टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Bhanpuri Raipur Factory Fire
Chhattisgarh Weather Update: प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रही ठंड, रायपुर में दिन का पारा गिरा

सुबह तक डटे रहे अधिकारी

राहत कार्य को गति देने के लिए नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा भी पहुंचे। इसके अलावा डीसीपी नॉर्थ दीपमाला कश्यप ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। जिला प्रशासन से अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर भी घटनास्थल पर सक्रिय रहे। एसडीएम नभसिंह कोसले और तहसीलदार राममूर्ति दीवान भी टीम के साथ जुटे रहे।

प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर रहकर राहत और बचाव कार्य की लगातार निगरानी की। आग बुझाने के लिए जरूरी संसाधनों और पानी की व्यवस्था तुरंत कराई गई। कलेक्टर, डीआईजी, निगम आयुक्त और डीसीपी नॉर्थ के मार्गदर्शन में ऑपरेशन चलता रहा। सभी वरिष्ठ अधिकारी पूरी रात घटनास्थल पर ही डटे रहे।

दमकल कर्मियों के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार सुबह आग पर काबू पाया गया। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही सभी अधिकारी मौके से वापस लौटे। प्रशासन की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया और आग को फैलने से रोका गया।

Bhanpuri Raipur Factory Fire
छत्तीसगढ़ में तहसीलदार 13 नवंबर को काम ठप रखेंगे, धान खरीदी से पहले हलचल तेज