माता साहिब हासी देवी का सम्मान, रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जारी करेंगी 200 रुपए का स्मारक सिक्का

President Draupadi Murmu in Raipur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब हासी देवी के सम्मान में स्मारक सिक्के का अनावरण करेंगी।
President Draupadi Murmu in raipur,
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • सिक्के का वजन 35 ग्राम और व्यास 44 मिलीमीटर होगा।

  • किनारे पर 200 दांतियां बनी हों?

  • राष्ट्रपति के आने को लेकर पूरी हुई तैयारी।

  • रायपुर स्थित लोक भवन में जारी होगा सिक्का।

President Draupadi Murmu chhattisgarh Visit: अब तक आपने 1, 2, 5, 10 और 20 रुपए के सिक्के देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी 200 रुपए का ऐसा सिक्का देखा है। जिसका वजन 35 ग्राम हो और किनारे पर 200 दांतियां बनी हों? रायपुर में 22 अक्टूबर को ऐसा ही एक विशेष स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर स्थित लोक भवन में पूज्य माता साहिब हासी देवी के सम्मान में इस सिक्के का अनावरण करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने अपने आधिकारिक कार्यक्रम में इसकी पुष्टि की है।

President Draupadi Murmu in raipur,
गरियाबंद में बदले गए एसडीएम, पांच अफसरों का हुआ तबादला, जारी हुई फेरबदल सूची

सिक्के का वजन 35 ग्राम

भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के मुताबिक इस सिक्के का वजन 35 ग्राम और व्यास 44 मिलीमीटर होगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे चार धातुओं के मिश्रण से तैयार किया जाएगा। इसमें 50 प्रतिशत चांदी, 40 प्रतिशत तांबा, 5 प्रतिशत निकल और 5 प्रतिशत जस्ता होगा। सिक्के के किनारे पर 200 दांतियां होंगी। यानी यह सिर्फ अपने मूल्यवर्ग के कारण नहीं, बल्कि अपनी बनावट और धातुओं के मिश्रण के कारण भी खास है।

chhattisgarh news,
विशेष स्मारक सिक्का(सोर्स: सोशल मीडिया)
President Draupadi Murmu in raipur,
अंबिकापुर में बदहाल सड़क पर बढ़ी नाराजगी, आंदोलन की तैयारी में सामाजिक कार्यकर्ता

सिक्के पर 1826 और 2026 वर्ष भी दर्ज

इस सिक्के के एक हिस्से पर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष सत्यमेव जयते, भारत, INDIA, रुपए का प्रतीक और 200 का अंक होगा। दूसरी तरफ पूज्य माता साहिब हासी देवी की छवि बनाई जाएगी। साथ ही 200वीं जयंती और अंग्रेजी में 200TH BIRTH ANNIVERSARY अंकित होगा। सिक्के पर 1826 और 2026 वर्ष भी दर्ज रहेंगे। नीचे शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर की पंचम पीठाधीश होने का उल्लेख किया जाएगा।

माता साहिब हासी देवी का नाम शदाणी दरबार की आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा है। उनकी 200वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्का जारी करना उनके सम्मान और इस परंपरा की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाने का प्रयास है। यह सिक्का सामान्य मुद्रा से अलग एक स्मारक सिक्का है, जिसे विशेष अवसर की याद में जारी किया जाता है।

राष्ट्रपति 22 अक्टूबर को रायपुर में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित सेवा सम्मान पर्व और युवा प्रबोधन कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। अगले दिन 23 अक्टूबर को वे जगदलपुर में मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और बस्तर दशहरा के अवसर पर मुरिया दरबार तथा सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com