नवभारत लाइव की पहल लाई रंग : मासूम काव्या के इलाज के लिए CM, स्वास्थ्य मंत्री और कलेक्टर ने की मदद

Raipur Kavya Patel treatment : नवभारत लाइव के रिपोर्टर जयदास द्वारा बच्ची की पीड़ा और परिवार की आर्थिक स्थिति को सामने लाने के बाद CM साय, स्वास्थ्य मंत्री और रायपुर कलेक्टर ने आर्थिक सहायता की।
Collector Dr. Gaurav Singh
रायपुर में मासूम काव्या पटेल का इलाजसोर्स- नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • नवभारत लाइव की खबर के बाद मासूम काव्या के इलाज का मामला शासन तक पहुंचा।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लिया संज्ञान।

  • रायपुर कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी से परिवार को दी 1 लाख की सहायता।

  • एम्स रायपुर के चिकित्सकों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश।

  • ब्लड कैंसर से जूझ रही काव्या के जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद।

Kavya Patel Treatment in Raipur : ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही तीन साल नौ महीने की मासूम काव्या पटेल के इलाज को लेकर अब शासन-प्रशासन ने पहल की है। नवभारत लाइव के रिपोर्टर द्वारा बच्ची की पीड़ा और परिवार की आर्थिक स्थिति को सामने लाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने मामले का संज्ञान लिया है। इसके बाद काव्या के बेहतर इलाज और परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।

दरअसल, जिस उम्र में बच्चों के हाथों में खिलौने और किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में काव्या की जिंदगी अस्पताल और इलाज के बीच सिमटकर रह गई है। ब्लड कैंसर से पीड़ित काव्या का इलाज एम्स रायपुर में चल रहा है। उसके पिता भूमिहीन किसान हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते बेटी के इलाज का खर्च उठाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

काव्या की इस पीड़ा को नवभारत लाइव के रिपोर्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाया। खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और जिला प्रशासन ने बच्ची के इलाज को लेकर सक्रियता दिखाई। इससे पहले पत्रकार जयदास मानिकपुरी ने भी एक्स पर काव्या की मदद के लिए भावुक अपील की थी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों को टैग करते हुए बच्ची के बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहायता मांगी थी।

जयदास मानिकपुरी ने काव्या की लिखी एक मार्मिक चिट्ठी साझा करते हुए अपील की थी कि बच्ची को सिर्फ संवेदना नहीं, बल्कि जिंदगी बचाने का एक और मौका मिलना चाहिए। उनकी इस अपील और नवभारत लाइव की खबर के बाद मामला शासन-प्रशासन तक पहुंचा।

Collector Dr. Gaurav Singh
सरकारी शिक्षक बनने का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दी 2,292 पदों पर भर्ती को हरी झंडी

काव्या के इलाज के लिए प्रशासन ने उठाए कदम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एम्स के चिकित्सकों को काव्या का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा गया है। वहीं, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से काव्या के पिता को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी एम्स के चिकित्सकों से चर्चा कर काव्या के उपचार की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्ची की देखभाल के लिए 24 घंटे पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था की गई है, ताकि इलाज के दौरान उसे लगातार चिकित्सकीय सहायता मिल सके।

अब काव्या के स्वस्थ होने की उम्मीद

यह पूरा घटनाक्रम बताता है कि पत्रकारिता केवल खबर प्रकाशित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की आवाज बनकर व्यवस्था तक उनकी पीड़ा पहुंचाने का माध्यम भी है। नवभारत लाइव के रिपोर्टर की पहल और अन्य लोगों की अपील के बाद काव्या को इलाज के लिए मदद मिलना परिवार के लिए बड़ी राहत है।

अब परिवार और शुभचिंतकों की सबसे बड़ी उम्मीद यही है कि मासूम काव्या जल्द स्वस्थ होकर अपने घर लौटे, फिर से अपना बचपन जिए और एक दिन डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा करे।

Collector Dr. Gaurav Singh
छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती शुरू, 4 दिसंबर तक करें आवेदन