50 हजार में पति की हत्या की डील! बेटी ने खोला मां का राज, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Korba Murder Case: पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी और सुपारी किलर को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में मृतक की बेटी की गवाही सबसे अहम भूमिका रही।
Korba murder case,
आरोपी मां और सुपारी किलर ​को मिली सजा(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • बेटी बनी पिता को इंसाफ दिलाने की गवाह।

  • हत्या कराने वाली मां और सुपारी किलर को उम्रकैद।

  • कटघोरा कोर्ट का बड़ा फैसला,ऊर्जा नगर हत्याकांड में न्याय।

  • बहुचर्चित ऊर्जा नगर हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

Korba Urja Nagar Murder Case: छत्तीसगढ़ के कोरबा के बहुचर्चित ऊर्जा नगर हत्याकांड में कटघोरा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी और सुपारी किलर को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस मामले में मृतक की बेटी की गवाही सबसे अहम भूमिका रही। जिसने अपनी ही मां के खिलाफ गवाही देकर पिता को न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Korba murder case,
बिलासपुर में रिश्तों का कत्ल! शराब के नशे में पोते ने दादा को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

मामला दीपका थाना क्षेत्र के ऊर्जा नगर का है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कटघोरा मधु तिवारी की अदालत ने आरोपी पत्नी धनेश्वरी राठे और सुपारी किलर तुषार सोनी, निवासी कृष्णा नगर दीपका को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

50 हजार रुपए देकर कराई थी पति की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया था कि धनेश्वरी राठे ने अपने पति जगजीवन राठे की हत्या की साजिश रची थी। इसके लिए उसने तुषार सोनी को 50 हजार रुपये एडवांस दिए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी को 6 हजार रुपये नकद और सोने का हार भी दिया गया था। तुषार सोनी ने टंगिया से वार कर जगजीवन राठे की हत्या कर दी थी।

Korba murder case,
दुर्ग-भिलाई में पुलिस अफसरों से जुड़े ठिकानों और हवाला नेटवर्क तक पहुंची सीबीआई

बेटी की गवाही ने खोल दी हत्या की साजिश

इस पूरे मामले में मृतक की बेटी सबसे महत्वपूर्ण गवाह साबित हुई। वह घटना की प्रत्यक्षदर्शी थी। अदालत में सुनवाई और प्रतिपरीक्षण के दौरान भी उसका बयान नहीं बदला। उसने स्पष्ट रूप से बताया कि उसकी मां ने ही पिता की हत्या कराई थी। बेटी की इस गवाही ने अभियोजन पक्ष के मामले को मजबूती दी और आरोपियों के खिलाफ अपराध साबित करने में अहम भूमिका निभाई।

पुलिस की सटीक जांच और अतिरिक्त लोक अभियोजक संजय जायसवाल की प्रभावी पैरवी के चलते अदालत में आरोप सिद्ध हो सके। इसके बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस फैसले को ऊर्जा नगर हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय मिलने के रूप में देखा जा रहा है।