छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल को झटका, 14 दिन रहेंगे जेल में

Chhattisgarh Custom Milling Scam : छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग घोटाले में पूर्व कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
Chhattisgarh Custom Milling Ramgopal Agrawal Case
रामगोपाल अग्रवाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्तीसगढ़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में पूर्व कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल फंसे हैं।

  • प्रवर्तन निदेशालय ने पांच दिन की पूछताछ के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया।

  • अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

  • यह पूरा मामला करीब 140 करोड़ रुपये के घोटाले से जुड़ा है।

  • जांच एजेंसी अब इस मामले में पैसों के लेनदेन की गहराई से जांच कर रही है।

Chhattisgarh Custom Milling Ramgopal Agrawal Case : छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल लाने वाले कस्टम मिलिंग घोटाले में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने जेल भेज दिया है। जांच एजेंसी की पांच दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने सुनवाई के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

यह पूरा मामला लगभग 140 करोड़ रुपये के कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़ा हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय इस मामले में लगातार सबूत जुटा रही है। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी ने रामगोपाल से कई दौर की पूछताछ की। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरी प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताएं कैसे हुईं।

Chhattisgarh Custom Milling Ramgopal Agrawal Case
500 वर्षों की गाथा और 10 हजार ज्योति कलशों की चमक, भव्य रूप में दिखा रायपुर का मां बंजारी मंदिर

क्या है कस्टम मिलिंग घोटाला

यह पूरा विवाद खरीफ विपणन वर्ष 2021- 22 के दौरान सामने आया था। उस समय कस्टम मिलिंग के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया गया था। प्रोत्साहन राशि को 40 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया था। जांच एजेंसी के अनुसार इस व्यवस्था के तहत मिल मालिकों से राशि वसूली गई।

आरोप है कि मिल मालिकों से दो किस्तों में प्रति क्विंटल 20-20 रुपये लिए गए थे। जांच में यह बात सामने आई कि इस तरह जुटाई गई भारी रकम का इस्तेमाल पार्टी फंड के लिए किया गया। इसी संदिग्ध लेनदेन और पैसों के अवैध संग्रह को लेकर ईडी ने जांच का दायरा बढ़ाया है। एजेंसी अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

Chhattisgarh Custom Milling Ramgopal Agrawal Case
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अतिथि व्याख्याताओं की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, रोजाना मिलेगा मानदेय