छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला इस विभाग का नाम, कैबिनेट की बैठक में अहम फैसलों पर लगी मुहर

Chhattisgarh Government: साय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने दो अहम फैसले लिए हैं। साय सरकार ने आदिम जाति विकास विभाग को जनजाति कार्य विभाग बनाया है।
Chhattisgarh News,Sai cabinet meeting,
साय ​कैबिनेट की बैठक(सोर्स- DPR Chhattisgarh)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक।

  • आदिम जाति विकास विभाग को जनजाति कार्य विभाग बनाया।

  • सीएम साय बोले- कांग्रेस ने इस समाज को कुछ नहीं दिया।

  • साय कैबिनेट ने लिए दो अहम फैसले।

Chhattisgarh Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खतम हो गई है। बैठक में साय कैबिनेट ने दो अहम फैसले लिए हैं। सरकार ने आदिम जाति विकास विभाग को जनजाति कार्य विभाग बनाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि देश में 12 करोड़ से ज्यादा जनजाति समाज के लोग हैं। देश की आजादी के बाद से यह समाज कांग्रेस का समर्थन करता रहा। कांग्रेस ने इस समाज को कुछ नहीं दिया। अटल बिहारी बाजपेयी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने जनजाति विकास के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया।

Chhattisgarh News,Sai cabinet meeting,
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा अंतिम समय में रद्द, तैयारियों पर उठे सवालों से चर्चा तेज

साय कैबिनेट के अहम फैसले

1. छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीर सैनिकों के अनुभव और दक्षता का लाभ राज्य की सेवाओं में लेने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत पूर्व अग्निवीरों के लिए गृह विभाग में आरक्षक के कुल 36 पदों पर उपलब्ध रिक्तियों के विरुद्ध भर्ती की अनुमति प्रदान की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा पूर्व अग्निवीरों के लिए इन पदों पर 10 प्रतिशत श्रेणीवार आरक्षण का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है।

Chhattisgarh News,Sai cabinet meeting,
सरकारी जमीन को दूसरे किसान के नाम चढ़ाई, महासमुंद कलेक्टर ने 5 पटवारियों को किया सस्पेंड

2. मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत ‘आदिम जाति विकास विभाग’ का नाम बदलकर ‘जनजातीय कार्य विभाग’ किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ''आप सभी को शारदीय नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर एक शुभ प्रस्ताव आज हमारी मंत्रिपरिषद ने पारित किया है।''

राज्य स्थापना दिवस समारोह को लेकर चर्चा

बैठक में राज्य स्थापना दिवस समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस बार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव तीन दिवसीय आयोजित करने का निर्णय लिया गया, जिसके उद्घाटन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही 22 और 23 अक्टूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बस्तर प्रवास तथा ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में उनकी सहभागिता को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों की गहन समीक्षा की गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com