रायगड़ा में भूस्खलन, जगदलपुर-किरंदुल की चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, चार के रूट बदले

Train Cancelled: ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगड़ा रेल मंडल में एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के बीच भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ने चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
Express Train cancelled, Chhattisgarh news,
चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • हावड़ा और भुवनेश्वर की ट्रेनों का परिचालन भी सीमित।

  • 13 से 22 अक्टूबर तक यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें।

  • रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी।

  • रायगड़ा रेल मंडल में एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के बीच भूस्खलन।

Jagdalpur-Kirandul Route Train Cancelled: त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए सफर मुश्किल होने वाला है। दरअसल ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगड़ा रेल मंडल में एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के बीच भूस्खलन से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने चार एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि हावड़ा और भुवनेश्वर से जगदलपुर आने-जाने वाली ट्रेनों का परिचालन भी सीमित कर दिया गया है। इससे बस्तर के रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे ने जारी की ट्रेनों की मांग

रेलवे प्रशासन की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, विशाखापट्टनम-किरंदुल एक्सप्रेस (18515) और किरंदुल-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (18516) 13 से 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी। वहीं, राउरकेला-जगदलपुर एक्सप्रेस (18107) 13 से 20 अक्टूबर और जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस (18108) 14 से 21 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।

Express Train cancelled, Chhattisgarh news,
छत्तीसगढ़ की महिला मुंबई में चला रही थी सेक्स रैकेट, टीवी एक्ट्रेस भी फंसी जाल में

हावड़ा-भुवनेश्वर की ट्रेनें भी प्रभावित

हावड़ा-जगदलपुर एक्सप्रेस (18005) 13 से 20 अक्टूबर तक जगदलपुर के बजाय केआरपीयू स्टेशन तक ही चलेगी। वापसी में जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (18006) 15 से 22 अक्टूबर तक केआरपीयू से रवाना होगी। इसी तरह भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस (18447) 13 से 20 अक्टूबर तक केआरपीयू तक ही संचालित होगी, जबकि जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (18448) 14 से 21 अक्टूबर तक केआरपीयू से अपनी यात्रा शुरू करेगी। इस अवधि में इन ट्रेनों से जगदलपुर तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

Express Train cancelled, Chhattisgarh news,
FIR on Congress Leaders MP: हाईवे जाम करने पर कांग्रेस नेताओं पर FIR, 26 विधायकों सहित 600 से अधिक पर केस

त्योहारी सीजन में बढ़ेगी परेशानी

अगले दो महीने (अक्टूबर-नवंबर 2026) में भारतीय रेलवे में यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में भारी उछाल आने वाला है। दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े पर्वों के चलते लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। रेलवे प्रशासन भी यात्रियों की सुविधा के मुताबिक स्पेशल ट्रेनें भी समय समय पर चलाते हैं। हालांकि बस्तर आने जाने वाले यात्रियों को 21 अक्टूबर तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने भी लोगों को अलर्ट किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com