CM के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को प्रमोशन।
सुबोध कुमार सिंह बने अपर मुख्य सचिव ACS।
प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को भी पदोन्नति।
निहारिका बारिक बनीं अपर सचिव गृह एवं जेल विभाग।
छत्तीसगढ़ के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन।
Promotion of IAS officers in Raipur, Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ की प्रशासनिक व्यवस्था से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह को पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बना दिया गया है। वहीं, प्रमुख सचिव गृह एवं जेल विभाग निहारिका बारिक को भी प्रमोशन मिला है। उन्हें अपर सचिव गृह एवं जेल विभाग के पद पर पदोन्नत किया गया है।
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 1997 बैच के दो वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। इनमें सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक शामिल हैं। दोनों अधिकारियों को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे सुबोध कुमार सिंह अब मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव के रूप में काम करेंगे। इसके अलावा उन्हें नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में प्रमुख आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
सुबोध कुमार सिंह को ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव का दायित्व भी दिया गया है। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इस तरह पदोन्नति के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय के साथ-साथ ऊर्जा विभाग और बिजली कंपनियों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।
वहीं, गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को भी पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पदोन्नति के बाद भी वे गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। गृह विभाग प्रदेश की कानून-व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और जेल व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कामकाज देखता है। ऐसे में इस विभाग में उनकी जिम्मेदारी बरकरार रहना प्रशासनिक दृष्टि से अहम है।
चार IAS अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 नवंबर को दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के जरिए अधिकारियों के पदोन्नति संबंधी निर्णय के साथ उनकी नई प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं। छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ IAS अधिकारियों की इस पदोन्नति को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।