दिवाली की रात गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा, नदी में गिरी कार, परिवार के 4 लोगों की मौत

Gariaband Accident: गरियाबंद जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। दिवाली मानने रायपुर से लौट रहा एक परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने नदी में गिरी कार को निकालने में जुटी हुई है।
Gariaband Accident news,
नदी में गिरी कार, परिवार के 4 लोगों की मौत(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • राजिम के टीला एनीकट में हादसा।

  • दिवाली की रात उजाड़ गया परिवार।

  • मृतकों में 21 वर्षीय बेटी और 19 वर्षीय बेटा।

  • कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था।

Four Death In Gariaband Accident: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दिवाली की भीषण सड़क हादसा हुआ है। राजिम के टीला एनीकट में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में माता-पिता के अलावा 21 वर्षीय बेटी और 19 वर्षीय बेटा भी शामिल हैं। घटना चंपारण थाना क्षेत्र की है।

दीपावली मनाने रायपुर से लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, शीतल साहू अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने रायपुर से घर लौट रहे थे। देर रात टीला एनीकट के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित हुई और सीधे नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार किसी को भी बचने का मौका नहीं मिला। घटना की खबर मिलते ही पसौद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Gariaband Accident news,
दीपावली पर भी नहीं जली डीएड अभ्यर्थियों के घर उम्मीद की रोशनी, 325 दिनों से तूता में जारी है आंदोलन

पत्रकार शीतल साहू समेत चार की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, बेटे विकास साहू (19) और बेटी पूर्वा साहू (21) के रूप में हुई है। शीतल साहू पत्रकार थे। उनकी कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है।

Gariaband Accident news,
जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ का सोना पार, ग्राहक बनकर आए आरोपी ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम

नदी में कार गिरने की वजह तलाश रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही चंपारण पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है। इधर हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।