कैंसर की दवाओं के नाम पर अब नहीं चलेगी लूट! छत्तीसगढ़ प्रशासन ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Chhattigarh Cancer Drugs Rate: छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दवा निर्माताओं, वितरकों, स्टॉकिस्टों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं कैंसर उपचार संस्थानों को निर्देश जारी कर कार्रवाई की बात कही है।
Chhattigarh Cancer Drugs Rate, chhattisgarh hindi news,
दवाई दुकान(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • 137 कैंसर रोधी दवाओं की नई दरें 9 नवंबर से लागू।

  • छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जारी किया कड़ा आदेश।

  • दवाओं पर व्यापार मार्जिन युक्तिकरण लागू किया गया।

  • एमआरपी से अधिक मूल्य पर दवा बेचने पर होगी कार्रवाई।

Cancer Drugs New Rate In Chhattisgarh: 137 कैंसर रोधी दवाओं की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली पर कार्रवाई सख्त कार्रवाई होगी। छत्तीसगढ़ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दवा निर्माताओं, वितरकों, स्टॉकिस्टों, अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों एवं कैंसर उपचार संस्थानों को निर्देश जारी कर कार्रवाई की बात कही है। बता दें कि संशोधित नई कीमतें 9 नवंबर से लागू हो गई है।

17 अक्टूबर को जारी हुआ था आदेश

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए), भारत सरकार द्वारा 17 अक्टूबर को जारी आदेश के जरिए से इन दवाओं पर व्यापार मार्जिन युक्तिकरण (ट्रेड मार्जिन रेशनलाइजेशन) लागू किया गया है। इसका उद्देश्य दवाओं की कीमतों में संशोधन का लाभ मरीजों तक पहुँचाना है। संबंधित संस्थानों को एनपीपीए द्वारा उपलब्ध कराई गई औषधि कंपनियों की नवीनतम संशोधित मूल्य सूची के अनुसार दवाओं का विक्रय सुनिश्चित करना होगा।

Chhattigarh Cancer Drugs Rate, chhattisgarh hindi news,
अलनार जंगल में 109 पेड़ों की कटाई, मजदूरों पर कार्रवाई तो आरती स्पंज पर मेहरबानी क्यों?

कीमतें संस्थान की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हो

सभी संबंधित प्रतिष्ठानों एवं चिकित्सा संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित मूल्य सूची या पूरक मूल्य सूची अपने परिसर में ऐसे स्थान पर प्रदर्शित करें, जहां मरीज एवं उनके परिजन उसे आसानी से देख सकें। जहाँ लागू हो, यह सूची संस्थान की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई जाए।

Chhattigarh Cancer Drugs Rate, chhattisgarh hindi news,
DA Hike: IAS-IPS अफसरों के डीए में बढ़ोतरी, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

नियमों का पालन करने के निर्देश

अस्पतालों एवं चिकित्सा संस्थानों को उनके यहाँ उपलब्ध तथा मरीजों को दी जाने वाली संबंधित कैंसर रोधी दवाओं की एमआरपी का संशोधित मूल्य सूची से नियमित मिलान करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज से लागू संशोधित एमआरपी से अधिक राशि नहीं ली जा सकती। साथ ही, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने और उनकी कमी की स्थिति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

वैधानिक प्रावधानों के तहत कार्रवाई

नियंत्रक ने स्पष्ट किया कि अधिक मूल्य वसूली अथवा निर्देशों के उल्लंघन के मामलों में औषधि मूल्य नियंत्रण आदेश, 2013 तथा अन्य लागू वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। सभी संबंधित संस्थानों को मूल्य सत्यापन एवं निगरानी के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को आवश्यक सहयोग देना होगा।

यहां करें शिकायत

- छत्तीसगढ़ मूल्य निगरानी एवं संसाधन इकाई (सीजीपीएमआरयू): 9340597097

- एनपीपीए हेल्पलाइन: 1800-111-255

- फार्मा सही दाम ऐप/पोर्टल

- ईमेल: cg-pmru@cg.gov.in

- एनपीपीए ईमेल: monitoring-nppa@gov.in

- नियंत्रक कार्यालय ईमेल: controllerraipur@gmail.com