DA Hike: IAS-IPS अफसरों के डीए में बढ़ोतरी, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश

Chhattisgarh DA Hike: साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में कार्यरत आईएएस-आईपीएस अफसरों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता में (DA) 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
Chhattisgarh IAS IPS DA Hike News,
आईएएस-आईपीएस अफसरों के डीए में बढ़ोतरी(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ में कार्यरत आईएएस-आईपीएस अफसरों को बड़ी सौगात।

  • महंगाई बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा।

  • सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी।

Chhattisgarh IAS IPS DA Hike: साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में कार्यरत आईएएस-आईपीएस अफसरों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने महंगाई भत्ता में (DA) 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब अफसरों को 60 प्रतिशत के बजाय 63 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। महंगाई बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2026 से मिलेगा। इसे लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

Chhattisgarh IAS IPS DA Hike News,
बस्तर में धान खरीदी शुरू होते ही मचा हड़कंप, पोर्टल से रकबा गायब तो किसान टोकन के इंतजार में

29 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ था आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, केन्द्र सरकार के कर्मचारियों को भारत सरकार, वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) के ज्ञापन क्रमांक 1/2(i)/2026-E.II (B) दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 (प्रतिलिपि संलग्न) द्वारा दिनांक 1 जुलाई, 2026 से (60% से 63%) पुनरीक्षित दरों से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है।

अखिल भारतीय सेवायें (महंगाई भत्ता) नियम, 1972 के नियम-3 के तहत् ये पुनरीक्षित दरें अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों को लागू हो गई हैं। अतः राज्य शासन, राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्यों को दिनांक 01 जुलाई, 2026 से निम्नलिखित उपबन्धों पर पुनरीक्षित दरों से महंगाई भत्ता भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान करता है।

Chhattisgarh IAS IPS DA hike news,
IAS-IPS अफसरों के डीए में बढ़ोतरी(सोर्स - नवभारत लाइव

1. पुनरीक्षित दरों से महंगाई भत्ते का नियमन भारत सरकार, वित्त मंत्रालय (व्यय विभाग) के ज्ञापन क्रमांक 1/2(i)/2026-E.II(B) दिनांक 29 अक्टूबर, 2026 में बताई गई रीति से होगा।

2. इन आदेशों के तहत् देय महंगाई भत्ते का भुगतान दिनांक 01/07/2026 से नकद दिया जावेगा।

3. महंगाई भत्ते की गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित लेवल में आहरित वेतन के आधार पर की जावेगी। इसमें विशेष वेतन, व्यक्तिगत वेतन शामिल नहीं होगा।

Chhattisgarh IAS IPS DA hike news,
IAS-IPS अफसरों के डीए में बढ़ोतरी(सोर्स - नवभारत लाइव

4. महंगाई भत्ते का कोई भाग मूलभूत नियम - 9(21) के अन्तर्गत वेतन नहीं माना जावेगा।

5. इस आदेश के विपरीत अधिक भुगतान पाये जाने की दशा में अधिक भुगतान की राशि संबंधित भुगतान पाने वाले अधिकारी से वसूली योग्य होगी।

6. एरियर्स के देयक उसी कार्यालय द्वारा बनाये जावेंगे, जहां से उक्त अवधि के लिए संबंधित अधिकारी का वेतन आहरण किया गया हो।

Chhattisgarh IAS IPS DA Hike News,
सिर्फ पूजा नहीं, सेवा का संकल्प भी.. गोपाष्टमी पर सरगुजा में गौ आश्रय धाम में उमड़ी भीड़, धूमधाम से मनाया पर्व

2/ इस आदेश के प्रकाश में प्रत्येक अधिकारी के पक्ष में व्यक्तिगत रूप से प्राधिकार पत्र जारी नहीं किया जावेगा। तद्नुसार निर्देश दिये जाते हैं कि वेतन पर्चियों को इस आदेश के अनुरूप संशोधित मानकर अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को दिनांक 01 जुलाई, 2026 से पुनरीक्षित दर से महंगाई भत्ते का भुगतान, पूर्व में भुगतान की गई राशि का समायोजन करते हुए, उपर्युक्त कंडिकाओं में बताये अनुसार किया जाए।