बिजली बिल माफी का मौका मिला, फिर भी नहीं जागे छत्तीसगढ़ के 7 लाख बकायादार! अब अंधेरे में कटेगी रात

Electricity Bill: सरकार ने बिजली बिलों पर भारी-भरकम सरचार्ज माफ करने के साथ मूल बकाया राशि में भी छूट दी गई, बावजूद 7 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक एक रुपया भी जमा नहीं किया है।
Chhattisgarh Electricity bill
बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • 20 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं पर 2421 करोड़ का बिजली बिल बकाया।

  • 7 लाख उपभोक्ताओं ने एक रुपया भी जमा नहीं किया।

  • उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 797 करोड़ रुपये की छूट दी।

  • 31 दिसंबर के बाद बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी।

Chhattisgarh Electricity Bills Outstanding: छत्तीसगढ़ में बिजली बिल के बकायादारों को सरकार की ओर से बड़ी राहत देने के बावजूद लाखों उपभोक्ताओं ने भुगतान में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। पुराने बिजली बिलों पर भारी-भरकम सरचार्ज माफ करने के साथ मूल बकाया राशि में भी छूट दी गई, लेकिन करीब 7 लाख उपभोक्ताओं ने अब तक एक रुपया भी जमा नहीं किया है। अब बिजली कंपनी ने ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है।

Chhattisgarh Electricity bill
ऑपरेशन कबरा! सरगुजा के 20 स्कूलों में छुट्टी, कुमकी हाथी तीरथ और दुर्योधन भी मैदान में उतरे

मुख्यमंत्री समाधान योजना के तहत दिया गया लाभ

31 दिसंबर के बाद बकाया भुगतान नहीं करने वालों के बिजली कनेक्शन काटे जा सकते दरअसल राज्य सरकार ने बकाया बिजली बिलों की वसूली और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री समाधान योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 20 लाख 50 हजार उपभोक्ताओं पर कुल 2421 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया था। सरकार ने इनमें से 13 लाख 54 हजार उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कुल 797 करोड़ रुपये की छूट दी। इसमें 352 करोड़ रुपये मूल बकाया राशि और 445 करोड़ रुपये सरचार्ज की छूट शामिल है।

Chhattisgarh Electricity bill
महादेव सट्टा केस में बड़ा अपडेट, रवि उप्पल और विकास अग्रवाल लाने दुबई पहुंची CBI और ED की टीम

1500 करोड़ रुपए की वसूली बाकी

योजना के तहत बड़ी रकम माफ किए जाने के बावजूद वसूली की स्थिति अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अब तक महज 125 करोड़ 67 लाख रुपये ही जमा हुए हैं, जबकि करीब 1500 करोड़ रुपये की वसूली अभी बाकी है। बकाया राशि में घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा निजी कंपनियां और सरकारी विभाग भी शामिल हैं।

अब सख्ती की तैयारी

बिजली कंपनी ने अब बकायादारों को भुगतान के लिए अंतिम मौका देने के बाद सख्ती की तैयारी की है। तय समयसीमा यानी 31 दिसंबर के बाद भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नहीं बकाया राशि का पूरा भुगतान होने तक दोबारा बिजली कनेक्शन नहीं जोड़ने की चेतावनी भी दी गई है।