मुंगेली में 9वीं की छात्रा से गैंगरेप : बेल्ट से पीटा और लगाया नशीला इंजेक्शन

Mungeli Gangrape News : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 14 साल की छात्रा के साथ अपहरण, मारपीट और गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Gang-rape of Class 9 student in Mungeli: Beaten with a belt and injected with a sedative
मुंगेली गैंगरेपसोर्सः सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Mungeli Minor Girl Gangrape : मुंगेली जिले में 9वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण हुआ। आरोपियों ने छात्रा को बेल्ट से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे जबरन नशीला इंजेक्शन लगाया गया। बेसुध हालत में छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मुंगेली में छात्रा के साथ दरिंदगी

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में 14 साल की छात्रा शिकार बनी। वह 9वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। उन्होंने छात्रा के साथ गाली-गलौज की। फिर बेल्ट से उसकी पिटाई कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

डर के मारे रतनपुर गई छात्रा

मारपीट के बाद पीड़िता बहुत डर गई थी। वह सीधे अपने घर नहीं पहुंची। वह बस में बैठकर रतनपुर चली गई। वहां एक महिला ने उसे सहारा दिया। अगले दिन वह घर लौटने लगी। वह बस बदलकर बरेला तक पहुंची। तभी आरोपियों ने उसे फिर पकड़ लिया।

नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप

आरोपी छात्रा को बरेला के एक मकान में ले गए। वहां उन्होंने छात्रा को जबरन नशीला इंजेक्शन लगाया। छात्रा थोड़ी ही देर में बेसुध हो गई। होश आने पर कपड़े अस्त-व्यस्त थे। आरोपियों ने उसके साथ गलत काम किया था। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान मिले। वह किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने परिजनों को पूरी बात बताई।

Gang-rape of Class 9 student in Mungeli: Beaten with a belt and injected with a sedative
धमतरी में LPG ई-केवाईसी फेल, 18 हजार कनेक्शन ब्लॉक होने से नेताओं के चूल्हे बंद

पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा

परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया। साहिल यादव और प्रहलाद धुरी आरोपी हैं। उन पर भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराएं लगीं। धारा 70(2) के तहत गैंगरेप का मामला बना। धारा 137(2) के तहत अपहरण का केस दर्ज हुआ। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

Gang-rape of Class 9 student in Mungeli: Beaten with a belt and injected with a sedative
कांकेर में पिकनिक बनी मातम: बांडा नदी में डूबे दोनों स्कूली छात्रों के मिले शव
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com