यात्रियों से भरी बस मनेन्द्रगढ़–केल्हारी मार्ग पर पलटी, पांच की मौत, पूर्व विधायक गुलाब कमरो पहुंचे अस्पताल

Manendragarh Road Accident: मनेन्द्रगढ़–केल्हारी मार्ग पर सेमरमथानी के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
chhattisgarh raod accident,
मनेन्द्रगढ़–केल्हारी मार्ग हादसा(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में घायलों का चल रहा है इलाज

  • मेडिकल टीम घायलों के उपचार मे जुटी।

  • पूर्व विधायक गुलाब कमरो अस्पताल में मौजूद।

  • चालक व बस मालिक समेत पांच यात्री की मौत।

  • मृतको में चार केल्हारी और एक चिरमिरी के निवासी।

Five Passenger Death in Manendragarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में मनेन्द्रगढ़–केल्हारी मार्ग पर सेमरमथानी के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

chhattisgarh raod accident,
धान खरीदी से PSC तक, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की 2024 की परीक्षा रद्द करने की मांग

जनकपुर से मनेन्द्रगढ़ आ रही थी बस

जानकारी के अनुसार, बस जनकपुर से मनेन्द्रगढ़ की ओर आ रही थी। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। इसी दौरान सेमरमथानी के पास बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस मालिक और चालक की मौत होने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मृतकों की पहचान और दुर्घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने आना बाकी है। खबरों की माने तो मृतको में चार केल्हारी और एक चिरमिरी के निवासी बताए जा रहे हैं।

chhattisgarh raod accident,
रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का, ऑनलाइन करे बुक

घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि पहुंचे अस्पताल

हादसे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि भी घायलों की मदद के लिए पहुंचे। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी मौके पर राहत कार्य में जुटे रहे। वहीं, पूर्व जनपद सदस्य मकसूद आलम केल्हारी अस्पताल में मौजूद रहे। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भी घटना की जानकारी लेते हुए घायलों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। एसडीएम शशिशेखर मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एसपी रत्ना सिंह भी केल्हारी अस्पताल पहुंचीं और हादसे के बाद की स्थिति का निरीक्षण किया।

फिलहाल, हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का उपचार जारी है। प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और राहत कार्य को प्रभावी ढंग से पूरा करना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com