छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SAS कैडर के 125 अफसरों का तबादला

Chhattisgarh SAS Transfer News : राज्य सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 125 अफसरों का तबादला कर नए पदभार सौंपे हैं।
Transfer of SAS Cadre Officers
SAS कैडर के अफसरों का तबादलासोर्स : AI जेनरेट
Published on: 
Updated on: 

Chhattisgarh SAS Transfer List : छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। 29 अगस्त 2026 को जारी इस आदेश के तहत प्रशासनिक आधार पर 125 अधिकारियों को स्थानांतरित करते हुए उनकी नई पदस्थापनाएं तय की गई हैं।

अपर कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

प्रशासनिक फेरबदल के तहत अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को नए जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य को कोरिया से बालोद, चन्द्रकांत कौशिक को बालोद से सारंगढ़-बिलाईगढ़, और सुनील कुमार नायक को सरगुजा से जशपुर भेजा गया है।

इसी प्रकार राजीव कुमार पाण्डेय को अपर संचालक उच्च शिक्षा से जशपुर का अपर कलेक्टर बनाया गया है। अरविन्द कुमार पाण्डेय को छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा में संयुक्त संचालक का पद दिया गया है।

महिला अधिकारियों की पदस्थापना में निष्ठा पाण्डेय तिवारी को बेमेतरा, योगिता देवांगन को कोरबा, और अनुप्रिया मिश्रा को मंत्रालय में उप सचिव के पद पर भेजा गया है।

नया रायपुर विकास प्राधिकरण एवं अन्य विभागों में नई नियुक्तियां

राजेश कुमार पात्रे और विनायक शर्मा को नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक का दायित्व सौंपा गया है। पुलक भट्टाचार्य को राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार मिला है। अतुल विश्वकर्मा और रवि राही को नगर पालिक निगम रायपुर में अपर आयुक्त बनाया गया है।

Transfer of SAS Cadre Officers
छत्तीसगढ़ बजट 2027-28 की तैयारी शुरू: विभागों से मांगे गए प्रस्ताव, जानिए मुख्य तारीखें

डिप्टी कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारियां

तबादला सूची में बड़ी संख्या में डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। अर्पण कुमार खलखो को बालोद, टंकेश्वर प्रसाद साहू को बालोद, और राकेश कुमार साहू को बीजापुर स्थानांतरित किया गया है। गोविन्द कुमार सिन्हा को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश में सभी अधिकारियों को अपनी नई पदस्थापना पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य शासन के इस प्रशासनिक बदलाव से जिला स्तर और विभागीय कामकाज में नए प्रशासनिक समीकरण देखने को मिलेंगे।

Transfer of SAS Cadre Officers
छत्तीसगढ़-ओडिशा महानदी विवाद मामले में अमित शाह की बैठक, शामिल होंगे साय और माझी