न मस्जिद हट रही, न तोड़ी जा रही...उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल का बयान

Sanwar Patel Statement: शाही मस्जिद पर MP वक्फ बोर्ड अध्यक्ष सनवर पटेल का खुलासा, कहा- मस्जिद न विस्थापित हो रही न तोड़ी जा रही, शहर काजी व मुस्लिम पक्ष की सहमति से हटेगा सिर्फ सड़क में आ रहा हिस्सा।
Madhya Pradesh Waqf Board chairman Sanwar Patel comments on Ujjain Shahi Masjid controversy
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर सनवर पटेल का आया बयान (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Sanwar Patel Statement On Ujjain Shahi Masjid: उज्जैन की शाही मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद के बीच मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल का बयान सामने आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शाही मस्जिद को न तो हटाया जा रहा है और न ही विस्थापित किया जा रहा है।

सड़क चौड़ीकरण परियोजना के दायरे में आने वाले हिस्से को मुस्लिम समाज और मस्जिद कमेटी की सहमति से हटाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।

प्रशासन और समाज की सहमति से हो रही कार्रवाई

सनवर पटेल ने कहा कि प्रशासन, शहर काजी और मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे मस्जिद के हिस्से को समाज के लोग स्वयं हटाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मस्जिद को नहीं तोड़ा जा रहा है, बल्कि आपसी सहमति से तय प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हो रही है। उनके मुताबिक केवल वही हिस्सा हटाया जा रहा है जो सड़क विस्तार के रास्ते में आ रहा है।

लोगों को भड़काने वालों पर साधा निशाना

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग इस मामले में भ्रम फैलाने और समाज को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उज्जैन शहर का प्रशासन और समाज के प्रतिनिधियों ने मिलकर जो फैसला लिया है, उसी के अनुसार काम हो रहा है। ऐसे में किसी भी तरह की गलत जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों के बजाय तथ्यात्मक जानकारी पर भरोसा करें।

Madhya Pradesh Waqf Board chairman Sanwar Patel comments on Ujjain Shahi Masjid controversy
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: हाईकोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई पर रोक से इंकार

ओवैसी के बयान पर दिया जवाब

असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सनवर पटेल ने कहा कि इस मामले को नए वक्फ कानून से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शाही मस्जिद को हटाया नहीं जा रहा है, बल्कि केवल सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित हिस्सा हटाया जा रहा है। पटेल ने कहा कि वक्फ कानून कहीं भी लोगों को न्यायालय जाने या अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने से नहीं रोकता। मस्जिद कमेटी और पंच मोचीयान समाज ने भी कानूनी प्रक्रिया अपनाई थी, लेकिन बाद में शहर और समाज के हित में सहमति बनी।

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को चेतावनी

सनवर पटेल ने कहा कि बाहर से आकर लोगों को भड़काने और झूठी जानकारी फैलाने की कोशिश करने वालों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को शांति, संवाद और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com