छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा, लोहा फैक्ट्री में चिमनी गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा एक हादसा हुआ है। यहां एक प्लांट की चिमनी गिरने से उसके नीचे दर्जनों मजूदर दब गए जिन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
- Written By: मनोज आर्या
लोहा प्लांट में हुए हादसे की तस्वीर, (सोर्स- सोशल मीडिया )
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुंगेली में एक बड़ा हादसा हुआ है। एक प्लांट की चिमनी गिरने से उसके नीचे दर्जनों मजूदर दब गए जिन्हें निकालने के लिए राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। शुरुआती जानकारी से बता चला है कि इस हादसे में 9 से अधिक मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, 25 से अधिक मजदूर अभी भी फंसे हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में मरने वाले मजदूरों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। घटना की सूचना पाकर पुलिस प्रसाशन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।
बता दें कि यह हादसा सरगांव थाना क्षेत्र के रामबोड़ इलाके में हुई है। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी प्रशासन की मदद कर रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब एक लोहे की पाइप बनाने वाली फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा था, निर्माणाधीन कंपनी का नाम कुसुम है जिसका प्लांट तैयार किया जा रहा था। चिमनी गिरने से 25 से अधिक लोग मलबे में दब गए हैं, जिनमें से 8 से 9 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी-शाह का बस्तर मॉडल! खौफ का गढ़ रहे इलाके में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक, शांति बहाली का स्पष्ट संकेत
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन
सीएम ने लिया घटना का संज्ञान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुंगेली में हुई दुर्घटना पर दुख जताया है, इसके साथ ही राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ने लिखा कि मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है। ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसकी सतत निगरानी भी की जा… — Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) January 9, 2025
डिप्टी सीएम ने घटना पर दुख जताया
मुंगेली हादसे पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि स्टील फैक्ट्री में हुई घटना दुर्भाग्य जनक है, प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है। राहत बचाव का काम लगातार हो रहा है। कलेक्टर और एसपी से लगातार संपर्क में हूं। दो क्रेन लगेंगे उठाने के लिए मशीन उठ जाएगी तभी समझ आएगा।
