महासमुंद में अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला, 2 सब इंस्पेक्टर समेत तीन घायल BNS की 8 धाराओं में FIR

Mahasamund Excise Team Attack: बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम दुमानीपारा में हुई इस घटना में आबकारी उप निरीक्षक सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए। टीम यहां 80 किलो महुआ लाहन को जब्त करने पहुंची थी।
chhattisgarh news, Mahasamund news,
आबकारी टीम पर हमला(सोर्स- सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • बागबाहरा थाना क्षेत्र के दुमानीपारा गांव में आबकारी टीम पर ग्रामीणों का हमला।

  • कार्रवाई में कच्ची शराब बनाने के लिए रखे गए करीब 80 किलो महुआ लाहन बरामद।

  • जानलेवा हमले में आबकारी उप निरीक्षक समेत तीन कर्मचारी घायल।

  • पुलिस ने BNS की आठ धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Chhattisgarh Illegal Liquor Raid: महासमुंद में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बागबाहरा थाना क्षेत्र के बोकरामुड़ा खुर्द के आश्रित ग्राम दुमानीपारा में हुई इस घटना में आबकारी उप निरीक्षक सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए।

टीम गांव में कच्ची शराब बनाने के लिए रखे गए करीब 80 किलो महुआ लाहन को जब्त करने पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और कार्रवाई का विरोध करते हुए कर्मचारियों से मारपीट शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने BNS की आठ धाराओं के तहत FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

chhattisgarh news, Mahasamund news,
नौकरी की मांग पर आर-पार की लड़ाई, बैलाडीला में ठिठुरती रात में भी डटे रहे युवा, आज आंदोलन में पहुंचेंगे विधायक

80 किलो महुआ लाहन बरामद, पंचनामा के दौरान हमला

पुलिस के अनुसार, आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि दुमानीपारा में दशोबाई मांझी के घर कच्ची शराब बनाने की तैयारी चल रही है। सूचना की पुष्टि के बाद शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे आबकारी टीम किराए के वाहन से मौके पर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान टीम को जरकिन में भरा करीब 80 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ।

आबकारी कर्मचारी जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर रहे थे। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया।

chhattisgarh news, Mahasamund news,
बीजापुर के 400 किसानों पर धान नहीं बेच पाने का संकट, पंजीयन और रकबा शून्य होने से सरकारी खरीदी से होंगे बाहर

उप निरीक्षक समेत तीन कर्मचारी घायल

हमले में आबकारी उप निरीक्षक आनंद स्वर्णकार, आरक्षक सौरभ सिंह और प्लेसमेंट कर्मचारी ललित राजपूत को चोटें आई हैं। घटना की सूचना तत्काल बागबाहरा पुलिस और डायल 112 को दी गई। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आबकारी टीम को सुरक्षित थाने पहुंचाया।

झलप में भी हो चुकी है ऐसी घटना

आबकारी टीम पर हमला किए जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले इसी साल झलप में भी ग्रामीणों ने तत्कालीन प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी अजय पांडेय के साथ मारपीट की थी। उस मामले में FIR दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं आबकारी विभाग के मैदानी अमले की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।