आत्मानंद स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 50 से अधिक बच्चे घायल, 12 से अधिक बैकुंठपुर अस्पताल में भर्ती

Koria Bees Attack: इस घटना में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए। मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल करीब एक दर्जन बच्चों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया।
Chhattisgarh hindi news,
मधुमक्खियों के हमले में घायल बच्ची(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • मधुमक्खियों के डंक से घायल 12 से अधिक बच्चे अस्पताल में भर्ती।

  • अचानक हुई इस घटना से स्कूल में मचा अफरा-तफरी।

  • घायल बच्चों को चरचा रीजनल हॉस्पिटल से बैकुंठपुर रेफर किया गया।

  • फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है।

Korea Atmanand School Honey Bees Attack: छत्तीसगढ़ के कोरिया के चरचा कॉलरी स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए। मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से प्रभावित करीब एक दर्जन बच्चों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घायल बच्चों का इलाज चरचा रीजनल हॉस्पिटल में जारी है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है।

Chhattisgarh hindi news,
बस्तर की धरती के नीचे छिपा है कुदरत का रहस्यमयी संसार! कैलाश गुफा में पत्थरों का शिवलिंग

अचानक हमले से स्कूल में मची अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूल परिसर में अचानक मधुमक्खियों का झुंड पहुंचा और बच्चों पर हमला कर दिया। देखते ही देखते परिसर में चीख-पुकार मच गई। मधुमक्खियों से बचने के लिए छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई बच्चों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में कई डंक लगे। अचानक हुई इस घटना से आत्मानंद स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Chhattisgarh hindi news,
Raipur Ponds: 2131 करोड़ के बजट और स्वच्छता पुरस्कारों के बीच बदहाल हैं रायपुर के तालाब

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, गंभीर बच्चों को किया रेफर

आरोप है कि घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के बजाय उनके परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन स्कूल पहुंचे और बच्चों को उपचार के लिए चरचा रीजनल हॉस्पिटल ले गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद बच्चों के अभिभावकों में चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के घायल होने से स्कूल परिसर की सुरक्षा और आपात स्थिति में प्रबंधन की तत्परता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल अस्पतालों में भर्ती बच्चों का इलाज जारी है।