कोरबा में रील का खतरनाक क्रेज, गरबा पोशाक पहनकर चलती कार के बोनट पर लेटी महिला

Korba Garba Woman Stunt Viral Video : कोरबा में गरबा ड्रेस पहनकर चलती कार पर खतरनाक स्टंट करने वाली महिलाओं और कार मालिक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
Chhattisgarh Police Action Korba Women Car Stunt
कोरबा गरबा महिला स्टंटसोर्स : सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कोरबा में महिलाओं ने चलती कार पर खतरनाक स्टंट किया।

  • महिलाओं ने गरबा पोशाक पहनकर सोशल मीडिया के लिए रील बनाई।

  • कार के बोनट और दरवाजों पर लटककर महिलाओं ने डांस किया।

  • वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

  • पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Chhattisgarh Police Action Korba Women Car Stunt : सोशल मीडिया पर इन दिनों रील्स बनाने का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग लाइक्स और व्यूज के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आया है। यहां कुछ महिलाओं ने गरबा ड्रेस पहनकर चलती कार पर खतरनाक स्टंट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में यह घटना हुई। दुर्गा पंडाल तक जाने वाले रास्ते पर एक काली कार चल रही थी। कार के बोनट पर एक महिला लेटी हुई थी। इसके अलावा दो अन्य महिलाएं कार के दोनों दरवाजों पर लटकी हुई थीं। यह सभी महिलाएं गरबा पोशाक में थीं

वायरल वीडियो और गाना

महिलाओं ने चलती कार पर यह स्टंट जस्ट चील चील चील गाने पर किया था। उन्होंने वीडियो शूट करके सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया था कि फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। लोगों ने पुलिस से इस खतरनाक हरकत पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जांच के दौरान पता चला कि यह काली कार एक स्वीट्स कारोबारी की है। कार का रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 बीवी 6007 है। वीडियो में बोनट पर लेटी महिला कारोबारी की पत्नी विदिशा बरनवाल बताई गई हैं। कार के मालिक राजेंद्र बरनवाल हैं। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी।

Chhattisgarh Police Action Korba Women Car Stunt
नशामुक्त भारत का संकल्प लेकर रायपुर से निकले 7 राइडर्स, DGP ने दिखाई हरी झंडी

पुलिस की सख्त कार्रवाई

मामला तूल पकड़ने के बाद कोरबा पुलिस एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने वाहन के पंजीयन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान की। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस मामले पर पूरी जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चलती कार के बोनट और दरवाजों पर इस तरह स्टंट करना बहुत खतरनाक है। इससे स्टंट कर रही महिलाओं के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी। वाहन मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में दिख रही महिलाओं के खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे सड़क पर ऐसे खतरनाक करतब न करें।

Chhattisgarh Police Action Korba Women Car Stunt
Bastar Tourism : कुदरत का अद्भुत खजाना, फिर भी मटनार और शिवगंगा से अनजान पर्यटक
Navbharat Live
navbharatlive.com