कोहरे की चादर में छिपा टाटामारी, सूरज की पहली किरण के साथ पहाड़ियों में दिख रहा जन्नत जैसा नजारा

Chhattisgarh Tourism: सर्दी की शुरुआत हो गई है इसी के साथ केशकाल की पहाड़ियों और वादियों का नजारा जन्नत जैसा महसूस हो रहा है। सूर्योदय के साथ ही प्रकृति का मनमोहक दृश्य लोगों का लुभा रहा है।
Chhattisgarh Tourism news, Chhattisgarh kondagaon news,
केशकाल की पहाड़ियों और वादियों का नजारा(सोर्स- नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • सर्दियों की शुरुआत के साथ केशकाल स्थित टाटामारी की खूबसूरती निखरने लगी।

  • सुबह के समय पहाड़ियां और हरी-भरी वादियां कोहरे की सफेद चादर में ढंक जाती हैं।

  • सूर्योदय के साथ धुंध के बीच से निकलती सूरज की किरणें बना रहीं मनमोहक नजारा।

  • कभी घना कोहरा तो कभी दूर तक फैली हरियाली, मौसम के साथ बदल रही टाटामारी की तस्वीर।

  • प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के चलते पर्यटकों को आकर्षित कर रहा इको पर्यटन केंद्र।

Kondagaon Tatamari Eco Tourism: सर्दियों की शुरुआत के साथ ही बस्तर के प्रवेश द्वार केशकाल की पहाड़ियों में प्रकृति ने खूबसूरती का नया रंग बिखेरना शुरू कर दिया है। यहां स्थित प्रसिद्ध इको पर्यटन केंद्र टाटामारी इन दिनों सुबह-सुबह कोहरे की सफेद चादर में लिपटी नजर आ रही है। पहाड़ियों से उठती धुंध, घाटियों में पसरा कोहरा और सूरज की हल्की किरणों के बीच उभरती हरियाली का नजारा पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को अपनी ओर खींच रहा है।

Chhattisgarh Tourism news, Chhattisgarh kondagaon news,
छत्तीसगढ़ में डिजिटल दुनिया के सितारों का होगा सम्मान, 14 दिसंबर को रायपुर में होगा नवभारत इन्फ्लुएंसर्स समिट

कोहरे में गुम हो जाती हैं पहाड़ियां

सुबह का वक्त टाटामारी की खूबसूरती को करीब से देखने के लिए खास बन गया है। ठंडी हवाओं के बीच जब पहाड़ियों पर धुंध छाने लगती है, तो आसपास का पूरा इलाका किसी खूबसूरत प्राकृतिक तस्वीर जैसा दिखाई देता है। कई बार घना कोहरा पहाड़ियों और पेड़ों को पूरी तरह अपने आगोश में ले लेता है। कुछ देर बाद जैसे ही धुंध छंटती है, दूर तक फैली हरी-भरी वादियां और पहाड़ियों की खूबसूरत बनावट फिर दिखाई देने लगती है।

सूर्योदय के समय कोहरे के बीच से छनकर आती सूरज की किरणें इस नजारे को और आकर्षक बना देती हैं। मौसम के हर बदलाव के साथ यहां का दृश्य भी नया रूप लेता दिखाई देता है। यही वजह है कि सुबह के समय टाटामारी का प्राकृतिक सौंदर्य खास आकर्षण बन रहा है।

Chhattisgarh Tourism news, Chhattisgarh kondagaon news,
​कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने TI से कहा- मुझे बंधक बना लिया, छुड़ाने पुलिस भेजिए, वीडियो ने मचाई खलबली

सर्दियों में घूमने के लिए खास जगह

टाटामारी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और पहाड़ी नजारों के लिए पहले से ही पहचान रखता है। सर्दियों में यहां का मौसम और कोहरे से ढकी वादियां इस आकर्षण को और बढ़ा देती हैं। शहरों की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताने की चाह रखने वाले लोगों के लिए यह जगह खास अनुभव दे रही है।

Chhattisgarh Tourism news, Chhattisgarh kondagaon news,
केशकाल की पहाड़ियों और वादियों का नजारा (सोर्स- नवभारत लाइव)

केशकाल की पहाड़ियों में सर्दियों के इस बदलते नजारे ने टाटामारी को एक बार फिर पर्यटन के आकर्षण का केंद्र बना दिया है। सुबह की धुंध और सूर्योदय का यह मेल यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यादगार दृश्य बन रहा है।