एक्टर यशपाल शर्मा के डीएम भाई राजेश कुमार गिरफ्तार, रिश्वत लेने का एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई

Yashpal Sharma Brother Rajesh Kumar Bribe Case: बॉलीवुड और हरियाणवी फिल्मों के जाने-माने एक्टर यशपाल शर्मा के भाई राजेश कुमार को एंटी करप्शन ब्यूरो ने 3,000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
Yashpal Sharma Brother Rajesh Kumar Bribe Case
यशपाल शर्मा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yashpal Sharma Brother Rajesh Kumar Arrested: फिल्म 'लगान', 'गंगाजल' और 'दहाड़' जैसी फेमस फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाने वाले दिग्गज एक्टर यशपाल शर्मा के परिवार से जुड़ा एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा के हिसार में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक्टर के भाई राजेश कुमार को 3,000 की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। राजेश कुमार हिसार के जल सेवा मंडल में डीएम के पद पर कार्यरत हैं।

बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति की शिकायत के बाद जांच एजेंसी ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए उन्हें सरकारी ऑफिस से रंगे हाथों पकड़ लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते यह खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

नहरी पानी से जुड़े डॉक्यूमेंट बनाने के बदले मांगी थी रिश्वत

एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि राजगढ़-चंडीगढ़ हाईवे के पास स्थित एक कृषि भूमि कॉलोनी के लिए नहरी पानी सिंचाई व्यवस्था से जुड़ा एनओसी (NOC) तैयार किया जाना था। इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और डॉक्यूमेंट तैयार करने के एवज में राजेश कुमार ने रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी की हिसार टीम ने पूरी सतर्कता बरतते हुए मामले का सत्यापन किया। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक ट्रैप टीम तैयार की गई। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम राजेश कुमार को सौंपी, मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें दबोच लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली।

परिवार वालों ने आरोपों को बताया निराधार

दूसरी ओर इस पूरी कार्रवाई और गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी के परिजनों के रिएक्शन प्रतिक्रिया भी सामने आई है। परिजनों ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए राजेश कुमार को पूरी तरह निर्दोष बताया है। उनका दावा है कि ली गई राशि कोई रिश्वत नहीं थी, बल्कि वह सरकारी नियमों के तहत ली जाने वाली ऑफिशियल फीस और चालान का हिस्सा थी।

परिवार वालों का कहना है कि इस सरकारी प्रक्रिया की बाकायदा रसीद जारी की जाती है और उन्हें साजिश के तहत इस मामले में घसीटा जा रहा है। फिलहाल एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Yashpal Sharma Brother Rajesh Kumar Bribe Case
संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ से आलिया भट्ट के दो पोस्टर्स आउट, ग्लैमरस अंदाज ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

यशपाल ने 'लगान' और 'गंगाजल' से बॉलीवुड में बनाई पहचान

बता दें कि यशपाल शर्मा ने बॉलीवुड में कदम रखते ही अपनी सहज और प्रभावकारी एक्टिंग से बड़े-बड़े निर्देशकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। साल 2001 में आई आशुतोष गोवारिकर के साथ आमिर खान की ऑस्कर नामांकित फिल्म 'लगान' से उन्हें इंडस्ट्री में एक बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में यादगार किरदार निभाए।

प्रकाश झा की अजय देवगन स्टारर फिल्म 'गंगाजल' (2003) और 'अपहरण' (2005) में उनके नेगेटिव रोल और गंभीर किरदारों ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। इसके अलावा 'हजारों ख्वाइशें ऐसी', 'अब तक छप्पन' और सुपरहिट कॉमेडी-एक्शन फिल्म 'सिंह इज़ किंग' जैसी फिल्मों में भी उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com