कांकेर में स्कूल गए बच्चों ने खाए जहरीले बीज, अचानक बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

Pakhanjur Ratanjot Seeds Case : कांकेर के मटोली गांव में स्कूल समय जहरीले रतनजोत बीज खाने से सात बच्चों की तबियत बिगड़ गई, जिन्हें पखांजूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Children in Kanker Fall Ill After Eating Poisonous Seeds at School; Hospitalized
पखांजूर रतनजोत बीज का मामला(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • कांकेर के मटोली गांव में बच्चे बीमार।

  • स्कूल समय में खाए थे रतनजोत बीज।

  • पखांजूर अस्पताल में भर्ती हैं सात बच्चे।

  • पालकों ने स्कूल प्रबंधन पर उठाए सवाल।

  • डॉक्टरों की निगरानी में सुधर रही सेहत।

Chhattisgarh School Negligence News : कांकेर जिले के पखांजूर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मटोली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के समय बच्चों द्वारा जहरीले रतनजोत के बीज खाने से सात बच्चों की तबियत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को गंभीर हालत में पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

Children in Kanker Fall Ill After Eating Poisonous Seeds at School; Hospitalized
NMDC प्लांट में लगी आग, पुलिस-प्रशासन को भनक तक नहीं, प्रबंधन बोला- जिन्हें बताना था, बता दिया

कैसे बिगड़ी बच्चों की तबियत

मंगलवार को स्कूल के समय सभी बच्चों ने अनजाने में रतनजोत के बीज खा लिए थे। स्कूल से घर लौटने तक सभी बच्चों की तबियत बिल्कुल सामान्य थी। लेकिन देर रात करीब साढ़े सात बजे अचानक बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। शुरुआत में पालकों को लगा कि यह मौसम बदलने के कारण हो रहा है। रात बीतने के साथ ही बच्चों की हालत और अधिक गंभीर होती चली गई।

पालकों ने जताई गहरी नाराजगी

छोटा गांव होने के कारण अन्य पालकों को भी बच्चों के बीमार होने की जानकारी मिल गई। सभी ने मिलकर तुरंत बच्चों को पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पालकों का कहना है कि स्कूल में बच्चे शिक्षकों की पूरी निगरानी में रहते हैं। इसके बावजूद बच्चों तक जहरीले बीज कैसे पहुंचे, यह बड़ा सवाल है। पालकों ने इसे स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों की बड़ी लापरवाही बताया है।

Children in Kanker Fall Ill After Eating Poisonous Seeds at School; Hospitalized
ST Bus Fare Hike: गर्मी की छुट्टियों में ST का सफर हुआ महंगा, 15 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ; जानें नई दरें

अस्पताल में हो रहा इलाज

अस्पताल के डॉक्टरों की निगरानी में सभी सात बच्चों को रात भर रखा गया। बुधवार सुबह तक बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अस्पताल के चिकित्सकों की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डॉक्टर लगातार बच्चों की सेहत पर अपनी कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

Children in Kanker Fall Ill After Eating Poisonous Seeds at School; Hospitalized
सुकमा में सीआरपीएफ कैंप के भीतर आधी रात गोली चलने से उपनिरीक्षक की हुई मौत
Navbharat Live
navbharatlive.com