जशपुर में 5 साल के मासूम की आंख और किडनी निकालकर हत्या, बोरी और कंबल में लिपटा मिला शव

Jashpur Murder Case: 5 नवंबर से लापता 5 साल के मासूम की लाश पुलिस ने बरामद की है। आरोपी ने मासूम की आंख और किडनी निकालकर वारदात को अंजाम दिया है।
Jashpur murder case,
संदेही पुलिस हिरासत में(सोर्स - नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • संदेही आरोपी और मृतक के पिता आपस में ममेरे भाई।

  • गांव के ही खेत में गड्ढे में बोरी, कंबल में लिपटा मिला शव।

  • 5 साल के मासूम की बेहरमी से हत्या से इलाके में फैली सनसनी।

  • संदेही को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ।

Jashpur Minor Boy Murder Case: जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता बालक का शव गांव के ही खेत में गड्ढे में बोरी, कंबल और गोदरी में लिपटा हुआ बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदेही को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि संदेही आरोपी और मृतक के पिता आपस में ममेरे भाई हैं।

फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना की बेहद गंभीर तब नजर आई जब चौंकाने वाले तथ्य सामने आए बताया जा रहा है की हत्या के बाद मासूम की आंखें और किडनी गायब है पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Jashpur murder case,
छत्तीसगढ़ में मिठाई से ज्यादा शराब की चर्चा, 6 दिन में 62 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान

5 नवंबर से था लापता

दरअसल ग्राम लोढ़ेनापाठ निवासी रामजीत राम का 5 वर्षीय बेटा जितेंद्र राम 5 नवंबर से लापता था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच 7 नवंबर की सुबह ग्राम सन्ना में बहादुर नामक व्यक्ति के खेत में बने गड्ढे से बालक का शव बरामद हुआ। शव बोरी, कंबल और गोदरी में लिपटा हुआ था। सूचना मिलते ही सन्ना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के होश तब उड़ गए ज़ब घटना की बेहद गंभीर तब नजर आई।

Jashpur murder case,
बस्तर में जवानों के साथ PM नरेंद्र मोदी ने मनाई दिवाली, बोले- अब दिमागी नक्सलियों से लड़ना होगा

मासूम की आंख और किडनी गायब

बताया जा रहा है की हत्या के बाद मासूम की आंखें और किडनी गायब है पुलिस मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की,त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वासुदेव उर्फ टांगनु, निवासी गोरियापाठ चलनी को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होना बाकी है।