दुर्ग में बच्चा चोर होने की अफवाह पर पांच महिलाओं से मारपीट, बधाई मांगने को लेकर हुआ विवाद

Durg Child Theft Case: महिलाएं एक ऑटो में सवार होकर गांव में बधाई या आर्थिक सहायता मांगने पहुंची थीं। इसी दौरान पैसे देने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।
Chhattisgarh news, Bhilai Child theft,
दुर्ग में बच्चा चोर होने की अफवाह(सोर्स- नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के नंदौरी गांव की घटना।

  • बधाई मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद।

  • अफवाह फैलने के बाद ग्रामीणों ने महिलाओं को पीटा।

  • ऑटो में सवार होकर करीब पांच महिलाएं आई।

Bhilai Woman Beaten In Child Theft: दुर्ग के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदौरी में पांच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिलाएं एक ऑटो में सवार होकर गांव में बधाई या आर्थिक सहायता मांगने पहुंची थीं। इसी दौरान पैसे देने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। देखते ही देखते गांव में महिलाओं के बच्चा चोर होने की अफवाह फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू कर दी। बाजार में मिलने पर ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी।

Chhattisgarh news, Bhilai Child theft,
बस्तर में चक्रवाती तूफान का अलर्ट: नदियां उफान पर, अलर्ट पर प्रशासन, 18 राहत शिविर तैयार

मिली जानकारी के अनुसार, करीब पांच महिलाएं ऑटो से नंदौरी गांव पहुंची थीं। वे गांव में घर-घर जाकर लोगों से भीख या बधाई मांग रही थीं। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों द्वारा कम पैसे दिए जाने पर महिलाओं की ओर से अधिक रकम की मांग किए जाने और बद्दुआ देने की बात सामने आई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने लगा और इसकी चर्चा धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई।

Chhattisgarh news, Bhilai Child theft,
75 दिवसीय बस्तर दशहरा संपन्न, कुटुंब जात्रा के बाद दंतेवाड़ा लौटी मां दंतेश्वरी की डोली

अफवाह के बाद ग्रामीणों ने शुरू की तलाश

इसी बीच गांव में महिलाओं के बच्चा चोर होने की अफवाह फैल गई। इस संदेह के चलते ग्रामीण महिलाओं की तलाश करने लगे। बताया जा रहा है कि बाद में महिलाएं गांव के बाजार में मिल गईं, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की।

पुलिस तक पहुंचा मामला, दोनों पक्षों ने की शिकायत

घटना के बाद मामला पुरानी भिलाई थाने पहुंचा। जानकारी के अनुसार, इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com