दुर्ग में पारिवारिक विवाद में खूनी वारदात: मामा ससुर की टंगिया मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Durg Murder Case : दुर्ग में पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे 65 वर्षीय मामा ससुर की आरोपी ने टंगिया मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Durg crime news
दुर्ग मर्डरसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • दुर्ग के पास महामाया पुलिस क्षेत्र में हत्या हुई है।

  • पत्नी से विवाद के दौरान बुजुर्ग समझाने पहुंचे थे।

  • आरोपी ने गुस्से में आकर टंगिया से वार कर दिया।

  • गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई।

  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर टंगिया बरामद कर ली है।

Family Dispute Murder Durg : दुर्ग जिले के पास आड़ेझर गांव में दर्दनाक घटना सामने आई। 7 नवंबर की रात पारिवारिक विवाद में एक बुजुर्ग की जान चली गई। आरोपी सुखुराम मंडावी अपनी पत्नी पवन बाई मंडावी से झगड़ा कर रहा था। घर में काफी शोरगुल हो रहा था। आवाज सुनकर आरोपी का मामा ससुर रतिराम नेताम वहां पहुंचे। 65 वर्षीय रतिराम ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने समझाइश दी कि रोज-रोज झगड़ा करना ठीक नहीं है।

बुजुर्ग की समझाइश पर भड़का आरोपी

यह समझाइश आरोपी सुखुराम मंडावी को बिल्कुल पसंद नहीं आई। वह उल्टा रतिराम से ही बहस करने लगा। उसने गुस्से में कहा कि रोकने-टोकने वाले वे कौन होते हैं। आरोपी ने बुजुर्ग को जान से मारने की धमकी दी। उसने तुरंत घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई।

सिर पर टंगिया से किया जानलेवा वार

आरोपी ने रतिराम के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग मौके पर ही गिर पड़े। वे अत्यधिक खून बहने से बेहोश हो गए। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग तुरंत वहां पहुंचे।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजन उन्हें तुरंत डौण्डी के शासकीय अस्पताल ले गए। 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद रतिराम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई।

Durg crime news
बिलासपुर वन कार्यालय में शराब-मीट पार्टी, डिप्टी रेंजर का वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

चंद घंटों के भीतर आरोपी गिरफ्तार

महामाया थाना पुलिस ने मामले में तुरंत केस दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) लगाई गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

हत्या में प्रयुक्त टंगिया बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर टंगिया बरामद कर ली। सभी जरूरी कानूनी सबूत जुटाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को बालोद जेल भेजा गया।

Durg crime news
छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं का असर बढ़ा: अंबिकापुर में 11 डिग्री पारा, अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम