पेंशन के लिए दफ्तरों की ठोकरें खा रही बुजुर्ग लखमा, समस्या सुन अधिकारियों पर भड़की कांग्रेस नेता तुलिका कर्मा

Old Age Pension Chhattisgarh: लकड़ी के सहारे चलने को मजबूर लखमा को जहां पेंशन से बुढ़ापे में आर्थिक सहारा मिलना चाहिए, वहीं पिछले करीब एक साल से उन्हें पेंशन की राशि तक नसीब नहीं हो रही है।
Old Age Pension chhattisgarh news, chhattisgarh news,
बुजुर्ग महिला नहीं मिल रहा पेंशन(सोर्स- नवभारत लाइव )
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • सचिव से जनपद पंचायत तक लगाई गुहार, फिर भी नहीं मिली पेंशन।

  • जिला पंचायत सदस्य और कांग्रेस नेता तुलिका कर्मा ने जताई नाराजगी।

  • लकड़ी के सहारे चलने को मजबूर लखमा को बुढ़ापे में आर्थिक सहारे की आस।

  • पेंशन के लिए भटक रही लखमा पायके की समस्या का समाधान आखिर कब होगा?

Chhattisgarh Pension Scheme: सरकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंदों को सहारा देना है, लेकिन जब एक बुजुर्ग महिला को अपने हक की पेंशन पाने के लिए एक साल तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ें तो व्यवस्था की संवेदनशीलता पर सवाल उठना लाजिमी है। कटेकल्याण ब्लॉक की ग्राम पंचायत नड़ेनार निवासी लखमा पायके की कहानी कुछ ऐसी ही है। उम्र के इस पड़ाव पर लकड़ी के सहारे चलने को मजबूर लखमा को जहां पेंशन से बुढ़ापे में आर्थिक सहारा मिलना चाहिए, वहीं पिछले करीब एक साल से उन्हें पेंशन की राशि तक नसीब नहीं हो रही है।

कई आवेदन फिर भी नहीं मिला पेंशन

हैरानी की बात यह है कि लखमा अपनी समस्या लेकर ग्राम पंचायत के सचिव से लेकर जनपद पंचायत तक गुहार लगा चुकी हैं। कई बार अपनी परेशानी बताई, आवेदन भी दिया, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका। सवाल यह है कि आखिर एक बुजुर्ग महिला की पेंशन बहाल कराने के लिए जिम्मेदारों को कितना और इंतजार करवाना है?

Old Age Pension chhattisgarh news, chhattisgarh news,
बैलाडीला में रोजगार की आर-पार की लड़ाई, NMDC के दोनों प्रोजेक्ट पर युवाओं का हल्लबोल

एक साल से बंद पेंशन, जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं

लखमा पायके के अनुसार, उन्हें लगभग एक साल से पेंशन की राशि नहीं मिली है। पेंशन बंद होने के कारणों की जानकारी पाने और इसे दोबारा शुरू कराने के लिए उन्होंने कई बार पंचायत सचिव से संपर्क किया। जब वहां से राहत नहीं मिली तो जनपद पंचायत में भी अपनी समस्या रखी, लेकिन यहां भी उन्हें अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला।

Old Age Pension chhattisgarh news, chhattisgarh news,
महतारी वंदन योजना के अपात्र हितग्राहियों से होगी वसूली, बालोद में सामने आए 5,249 नाम, मची खलबली

लकड़ी के सहारे चलने वाली इस बुजुर्ग महिला के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना कितना मुश्किल होता होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जिस उम्र में उन्हें सरकारी सहायता के सहारे अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करनी चाहिए, उस उम्र में अपने ही अधिकार के लिए उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।

तुलिका कर्मा ने उठाए सवाल, तत्काल पेंशन बहाल करने की मांग

मामले को लेकर जिला पंचायत सदस्य तुलिका कर्मा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि एक बुजुर्ग महिला को अपनी हक की पेंशन के लिए एक साल तक भटकना पड़े, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। संबंधित अधिकारियों को तत्काल मामले का संज्ञान लेकर लखमा पायके की पेंशन बहाल करनी चाहिए। साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने वालों की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए।

अधिकारी बोले- जानकारी लेकर जल्द करेंगे निराकरण

मामले में जिला पंचायत के समाज कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी मूलचंद चोपड़ा ने कहा कि वे जानकारी लेकर मामले के बारे में बता पाएंगे। जल्द ही समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा।

अब सवाल यह है कि एक साल से पेंशन के लिए भटक रही लखमा पायके की समस्या का समाधान आखिर कब होगा? क्या जिम्मेदार विभाग उनकी पेंशन बंद होने का कारण पता कर बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करेगा या फिर एक बुजुर्ग महिला को अपने हक के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते रहना पड़ेगा? योजनाओं की सफलता का पैमाना विज्ञापन नहीं, बल्कि लखमा जैसी जरूरतमंद महिलाओं तक समय पर पहुंचने वाला लाभ है।