‘PM मोदी के मार्गदर्शन में माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ा…’, ऑपरेशन सिंदूर पर ये क्या बोल गए CM साय- देखें VIDEO
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित बयान देकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जबकि पीएम मोदी ने नेताओं को संयम बरतने की नसीहत दी थी।
- Written By: अर्पित शुक्ला
PM मोदी और CM साय (File Photo)
रायपुर: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बेवजह बयानबाजी करके बीजेपी की किरकिरी कराने वाले नेताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खास नसीहत दी। दिल्ली में हुई एनडीए के मुख्यमंत्रियों की बैठक में उन्होंने कहा है कि नेता लोग अपनी वाणी पर संयम रखें और अनावश्यक बयानबाजी से बचें। कुछ भी कहीं भी बोलने से परहेज करें। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद थे।
अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने ऐसी बात कही है जो एक बार फिर पार्टी की किरकिरी कराने वाला है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या कहा सीएम साय ने?
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। इस वीडियो को छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किय़ा है। इस वीडियो में सीएम साय को कहते हुए सुना जा सकता है कि “ पीएम मोदी के मार्गदर्शन में नेताओं ने माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम किया है, इसलिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया है।” उनके इस बयान की अब हर ओर चर्चा हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जितनी बड़ी चोरी, उतना बड़ा इनाम… BJP ने राहुल गांधी को याद दिलाया उनका ही पुराना बयान; केरलम में मचा बवाल
मोदी सरकार ने राघव चड्ढा को दी बड़ी जिम्मेदारी, राज्यसभा में इस समिति का बनाया अध्यक्ष
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल
देखें वीडियो
सीएम साय के विवादित बयान का वीडियो छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया और साथ ही कैफ्शन में लिखा “क्या?”
क्या ? 😯#chhattisgarhupdates #congress #chhattisgarh #incchhattisgarh #vishnudeosai #bjp #raipur pic.twitter.com/RuKQYdnrBz — INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) May 28, 2025
मणिपुर में ‘बागी’ बनाना चाहते हैं सरकार…बीजेपी लगाएगी ब्रेक, विधायकों को समझाएगी पार्टी
सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह को लगाई थी लताड़
इंदौर जिले के रायकुण्डा गांव में शाह ने 12 मई को ‘हलमा’ (सामूहिक श्रमदान और सामुदायिक सहभागिता की जनजातीय परम्परा) के सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कर्नल कुरैशी के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस बयान पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के खुद संज्ञान लेने के बाद काबीना मंत्री के खिलाफ मानपुर पुलिस थाने में गंभीर आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अफसरों का विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है।
