तूफान अकवान से बदला छत्तीसगढ़ का मौसम, केशकाल में धुंध और रायपुर में 9 डिग्री गिरा पारा

Chhattisgarh Weather Today : तूफान अकवान से छत्तीसगढ़ का मौसम बदल गया है। केशकाल में धुंध से वाहन लाइट जलाकर चल रहे हैं और रायपुर में ठंड बढ़ी है।
Chhattisgarh Weather
छत्तीसगढ़ का मौसमसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज

  • केशकाल में घनी धुंध, दिन में लाइट जलाकर चल रहे वाहन

  • रायपुर में 9 डिग्री गिरा पारा, ठंड से जलने लगे अलाव

Cyclone Akwan Chhattisgarh Rain Alert : तूफान अकवान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का मौसम पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। केशकाल में घनी धुंध के कारण दृश्यता कम होने से वाहन चालक लाइट जलाकर चल रहे हैं। रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 9 डिग्री नीचे गिरने से ठंड बढ़ गई है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बादल छाए रहने और बारिश के आसार हैं।

केशकाल में धुंध से घटी दृश्यता

प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही मौसम खराब है। पेंड्रा में सुबह से लगातार हल्की बूंदाबांदी हो रही है। वहीं, केशकाल में भी बूंदाबांदी के साथ घनी धुंध छाई हुई है।

धुंध के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है।

Chhattisgarh Weather
नवभारत लाइव की खबर का असर, 62 करोड़ की 20 लाख मच्छरदानी खरीदी का टेंडर रद्द

रायपुर में लुढ़का दिन का पारा

शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश से प्रदेश के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी रायपुर में दिन का पारा सामान्य से 9 डिग्री नीचे चला गया। यहां अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शहर में दिनभर बादल छाए रहे और कुल 11.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

अचानक ठंड बढ़ने से रायपुर के कई इलाकों में लोग रात में अलाव तापते नजर आए। शनिवार सुबह भी राजधानी में बादल छाए हुए हैं। आज शहर के एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। रायपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है।

प्रदेश के अन्य जिलों का हाल

तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच अंबिकापुर प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। वहां अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, पेंड्रा रोड में रात का तापमान सबसे कम 12.6 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ में बादल छाने और बारिश की संभावना अधिक है। अगले दो दिनों में चक्रवाती सिस्टम के कमजोर पड़ने के साथ मौसम में धीरे-धीरे बदलाव होगा।

Chhattisgarh Weather
छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से खेतों में सड़ रही धान की फसल, खरीदी की समय सीमा बढ़ाने की मांग