छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 2 घायल, कोर एरिया में ही एनकाउंटर
नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के इलाके में मुस्तैद जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। घटना में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद हो गया तथा दो अन्य घायल हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
छत्तीसगढ़ में मुठभेड़
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के पुलिस नक्सल आपरेशन में एक और बड़ी कामयाबी जवानों को मिली है। नारायणपुर जिले में अबूझमाड़ के इलाके में मुस्तैद जवानों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस हमले में एक जवान भी वीरगति को प्राप्त हुआ है, वहीं दो और जवानों को गोली लगी है। ये जवान STF का बताया जा रहा है। वहीं कुछ नक्सलियों के भी हताहत होने की खबर है।
इन जवानों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश भी जारी है। जानकारी के मुताबिक अभी भी इलाके में एनकाउंटर चल रहे हैं। आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बीते दो दिनों में भी कई बार रुक-रुककर गोलीबारी हुई है।
#UPDATE | A total of 8 naxals killed so far in an encounter with security forces in Abujhmarh. One jawan died in the line of duty, two injured: Police official#Chhattisgarh — ANI (@ANI) June 15, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Pandavani Folk Singer: गरीबी से पद्म विभूषण तक… तीजन बाई की प्रेरणादायक कहानी तस्वीरों में
भारत की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका तीजन बाई ने ली रायपुर एम्स में आखिरी सांस, पद्म विभूषण से थीं सम्मानित
छत्तीसगढ़ की चारू पांडेय का कमाल: 19 सरकारी नौकरियों का बनाया रिकॉर्ड, राष्ट्रपति मुर्मू देंगी गोल्ड मेडल
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
जानकारी के अनुसार ये आपरेशंस STF की तरफ से चलाया गया था। उक्त मुठभेड़ अबूझमाड़ के कुतुल के जंगल के पास हुई है। ये कुतुल का क्षेत्र वही है, जिसे बस्तर में नक्सलियों की राजधानी भा कहै जाता है।सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस घटना में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है।
गौरतलब है कि इसी महीने की 12 तारीख को जिले के अबुझमाड़ क्षेत्र में स्थित कुतुल, फरसबेड़ा और कोड़तामेटा गांव के जंगल में नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। इस अभियान में नारायणपुर-कोण्डागांव-कांकेर- दन्तेवाड़ा जिले का डीआरजी, विशेष कार्य बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 53वीं वाहिनी का बल शामिल है। फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। इससे पहले भी बीते शुक्रवार को कोहकामेटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुतुल गांव के करीब बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से भारत तिब्बत सीमा पुलिस के दो जवान घायल हो गए थे। खबर के अनुसार इन घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है।(एजेंसी इनपुट के साथ)
