Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Chhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, महापौर की सभी 10 सीटें कब्जे में

छत्तीसगढ़ में भाजपा ने महापौर के सभी 10 पदों पर जीत हासिल की है। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का नगरीय निकाय चुनावों में खराब प्रदर्शन रहा। वह जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद जीतने में सफल रही...

  • By आकाश मसने
Updated On: Feb 16, 2025 | 01:05 PM

प्रत्याशियों की जीत की बधाई देते सीएम साय व प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (सोर्स: एक्स@BJP4CGState)

Follow Us
Close
Follow Us:

रायपुर: छत्तीसगढ़ में विधानसभा और लोकसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अब राज्य के नगरीय निकाय में चुनाव में भी जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने महापौर के सभी 10 पदों पर जीत हासिल की है। वहीं मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का नगरीय निकाय चुनावों में खराब प्रदर्शन रहा। वह जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद जीतने में सफल रही। जशपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गृह जिला है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 10 नगर निगमों, 49 नगरपालिका परिषदों और 114 नगर पंचायतों सहित 173 नगरीय निकायों के लिए 11 फरवरी को चुनाव हुए थे, जिसमें 72.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना शनिवार को हुई।

नतीजों के अनुसार, भाजपा ने सभी 10 नगर निगमों में महापौर के पद पर जीत हासिल की है। 2019-2020 में हुए पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में कांग्रेस ने इन सभी सीटों पर कब्जा किया था। उन्होंने बताया कि राज्य की 49 नगरपालिका परिषदों में अध्यक्ष पद में से भाजपा ने 35, कांग्रेस ने 8, आम आदमी पार्टी ने एक, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने पांच सीट पर कब्जा किया।

नगर पंचायतों में 81 सीटों पर जीत दर्ज की

इसी तरह 114 नगर पंचायतों में से 81 में अध्यक्ष पद पर भाजपा विजयी हुई, 22 में कांग्रेस, एक में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और 10 में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए। भाजपा ने अधिकांश नगर निगम वार्ड जीते हैं। रायपुर नगर निगम में भाजपा ने 70 में से 60 वार्ड जीते, जबकि कांग्रेस सात जीतने में सफल रही। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने तीन पर जीत हासिल की।

रायपुर की मेयर बनी मीनल चौबे

राज्य के प्रतिष्ठित रायपुर नगर निगम में भाजपा की मीनल चौबे ने 3 लाख 15 हजार 835 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस की दीप्ति दुबे को हराया। दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले। वहीं राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के उम्मीदवार निखिल द्विवेदी को 41,148 वोटों के अंतर से हराकर महापौर पद पर जीत हासिल की। राज्य के उत्तरी क्षेत्र अंबिकापुर नगर निगम में भाजपा की मंजूषा भगत ने कांग्रेस के डॉक्टर अजय तिर्की को 11,063 वोटों के अंतर से हराकर महापौर पद जीता।

कांग्रेस के विनयशील गुप्ता ने कुनकुरी नगर पंचायत (जशपुर जिला) में भाजपा के सुबदल राम यादव को 81 वोटों के अंतर से हराकर अध्यक्ष पद जीता। मुख्यमंत्री साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।इसी तरह, कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह क्षेत्र पाटन विधानसभा सीट में भाजपा उम्मीदवार ने पाटन नगर पंचायत में अध्यक्ष पद जीता।

भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन

नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “आज का दिन भाजपा और छत्तीसगढ़ सरकार के लिए ऐतिहासिक है। यह छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा क्योंकि भाजपा ने नगरीय निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।”

छत्तीसगढ़ की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस वादे तो करती है लेकिन बाद में उन्हें पूरा नहीं करती, लेकिन भाजपा अपने वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछली बार 2019-2020 में महापौर पद का अप्रत्यक्ष चुनाव कराकर लोकतंत्र की हत्या की है।

हम जनादेश का सम्मान करते हैं: दीपक बैज

निकाय चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव परिणाम पार्टी की उम्मीद के मुताबिक नहीं थे, लेकिन वह लोगों के जनादेश का सम्मान करते हैं। बैज ने कहा कि “चुनाव परिणाम हमारी उम्मीदों के मुताबिक नहीं हैं, लेकिन जनादेश स्वीकार्य है। कांग्रेस ने पूरी ताकत और एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा। हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया।

Chhattisgarh nikay chunav result 2025 bjp wins all 10 mayor posts

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 16, 2025 | 01:05 PM

Topics:  

  • BJP
  • Chhattisgarh News
  • Congress
  • Vishnu Deo Sai

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर रखी 5 बड़ी मांगें, चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

2

बिस्किट दिया, फोटो खिंचवाई फिर वापस ले लिया! BJP नेताओं का कारनामा हुआ वायरल, देखें VIDEO

3

केजरीवाल के ‘शीशमहल’ पर रेखा गुप्ता की नजर! गेस्ट हाउस में होगा तब्दील होगा करोड़ों का बंगला

4

अवैध रेत खनन में राजस्व-पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप, राजुरा में सड़क पर उतरी कांग्रेस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.