सफर पर भारी महंगाई: छत्तीसगढ़ में बस का किराया 75% बढ़ा, जेब पर पड़ा सीधा असर

Chhattisgarh Bus Ticket Price : छत्तीसगढ़ में साधारण बसों का किराया 75 प्रतिशत बढ़ा है। रायपुर से बिलासपुर का सफर 95 रुपये महंगा हुआ है।
Chhattisgarh transport department fare list
छत्तीसगढ़ बस टिकट की कीमतसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्तीसगढ़ में साधारण बसों का किराया 75 प्रतिशत बढ़ा।

  • रायपुर से बिलासपुर का सफर 95 रुपये महंगा हुआ।

  • शुरुआती पाँच किलोमीटर का किराया दस रुपये किया गया।

  • ऑपरेटरों की हड़ताल की चेतावनी के बाद बढ़ी दरें।

  • आम यात्रियों की जेब पर पड़ा अतिरिक्त भारी बोझ।

Chhattisgarh Transport Department Fare List : छत्तीसगढ़ में एक साल के भीतर दूसरी बार यात्री बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। परिवहन विभाग ने साधारण बसों का प्रति किलोमीटर किराया 1 रुपए से बढ़ाकर 1.75 रुपए कर दिया है। शुरुआती 5 किलोमीटर का किराया भी 8 से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया गया है। बढ़ी हुई दरें साधारण बसों के साथ डीलक्स और लग्जरी बसों पर भी लागू होंगी। इससे रोज सफर करने वाले आम यात्रियों पर बड़ा आर्थिक बोझ पड़ गया है।

बढ़ा हुआ किराया

रायपुर से बिलासपुर जाने के लिए अब यात्रियों को 95 रुपए ज्यादा देने होंगे। नया किराया बढ़कर 228 रुपए हो गया है। रायपुर से जगदलपुर का किराया 300 से बढ़कर 521 रुपए हो गया है। कवर्धा और कोरबा जाने के लिए भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अंबिकापुर और जशपुरनगर जाने वाले यात्रियों की जेब भी अब ज्यादा ढीली होगी। नई दरें 8 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में लागू कर दी गई हैं।

ऑपरेटरों की मांग

पिछले कई दिनों से बस ऑपरेटर किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। ऑपरेटरों का कहना था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं। इसके अलावा टायर और कल-पुर्जे भी महंगे हो गए हैं। पुरानी दरों पर बसों का संचालन करना बहुत मुश्किल हो रहा था। मांग पूरी नहीं होने पर ऑपरेटरों ने हड़ताल की चेतावनी दी थी। इसके बाद शासन को किराया बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया था।

Chhattisgarh transport department fare list
सुकमा में सीआरपीएफ कैंप के भीतर आधी रात गोली चलने से उपनिरीक्षक की हुई मौत

यात्रियों पर असर

प्रदेश में तेरह हजार से ज्यादा यात्री बसें रजिस्टर्ड हैं। इनमें करीब पांच हजार साधारण बसें हैं। साधारण बसों का इस्तेमाल मुख्य रूप से मध्यम और कम आय वर्ग के लोग करते हैं। किराया बढ़ने से इन आम यात्रियों का बजट बिगड़ गया है। पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर अब यात्रा का अतिरिक्त बोझ आ गया है।

Chhattisgarh transport department fare list
NMDC प्लांट में लगी आग, पुलिस-प्रशासन को भनक तक नहीं, प्रबंधन बोला- जिन्हें बताना था, बता दिया
Navbharat Live
navbharatlive.com