Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CGBSE Result 2026 Out: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित; छात्र ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Chhattisgarh Board Result 2026 Update: छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा दोपहर करीब 2:30 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 29, 2026 | 04:56 PM

फोटो सोर्स- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026: 29 अप्रैल यानी आज दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने बोर्ड परीक्षा का परिणाम छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर विजिट करके देख सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सभी विद्यार्थी अपने परिणाम फोन से डिजीलॉकर एवं एसएमएस के जरिए भी देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले टॉपर्स की भी लिस्ट जारी किया गया है। बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए उनको उचित इनाम भी दिया जाएगा।

लड़कियों ने मारी बाजी

बोर्ड द्वारा जारी 12वीं के बोर्ड रिजल्ट में इस बार 83.04% छात्र सफल हुए हैं। 12वीं में लड़कियों ने बाजी मारी है। उनका पास होने का प्रतिशत 86.4% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.8% ही रहा। इसी प्रकार 10वीं रिजल्ट में 77.15% छात्र सफल हुए हैं। जोकि 2025 के परिणाम से 5 प्रतिशत अधिक रहा। बारहवीं की भांति है दसवीं के रिजल्ट में भी लड़कियों का बोलबाला रहा। लड़कियों की सफलता दर 81% रही और लड़कों का सफलता दर 72% रहा।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर बड़ा आया अपडेट! कर्मचारियों की हड़ताल से देरी की आशंका

UK Board Result Out: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित, इन 3 आसान तरीकों से चेक करें अपना रिजल्ट

Breaking: छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण विमान हादसा, पहाड़ियों से टकराकर क्रैश हुआ प्राइवेट प्लेन

MP बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित, 10 वी में 73.42% बच्चे पास, बेटियां फिर आगे,12वीं में कुल 76.01% छात्र पास

ये भी पढ़ें- 83 नए ‘आकाशतीर’ एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद शुरू; दुश्मन ड्रोन का काल बनेगा ‘आकाशतीर’, जानें इसकी खूबियां

ऐसे चेक करें रिजल्ट

राज्य के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों को परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। आखिरकार आज वो दिन आ ही गया। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा आज दोपहर करीब 2:30 बजे 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम जारी होने के साथ ही छात्र और उनके अभिभावक रिजल्ट देखने के तैयार बैठे हैं। उनके आसानी के लिए हम रिजल्ट देखने के स्टेप्स बताएंगे। इसके माध्यम से छात्र अपनी रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।

  • छात्र सबसे पहले बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट https://cg.results.nic.in/ पर जाएं
  • अब होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • आगे रिजल्ट एक्टिव लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद अब लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें
  • छात्र लॉगिन में मांगे जाने वाले डिटेल को दर्ज करें। डिटेल दर्ज करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट ओपन हो जाएगा
  • अब आप रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

9 सालों का रिकॉर्ड टूटा

छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इस बार 9 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि पिछले कई वर्षों से छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट आमतौर पर मई-जून में जारी किया जाता था, लेकिन इस बार बोर्ड ने अप्रैल में ही 10वीं और 12वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी कर दिया।

Cgbse 10th 12th board chhattisgarh board result 2026 out check direct link

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2026 | 04:56 PM

Topics:  

  • Board Exam Result
  • Chhattisgarh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.