छत्तीसगढ़ की महिला मुंबई में चला रही थी सेक्स रैकेट, टीवी एक्ट्रेस भी फंसी जाल में

Chhattisgarh Crime Report : महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर छत्तीसगढ़ की महिला को गिरफ्तार किया और अभिनेत्री को बचाया।
chhattisgarh woman sex racket human trafficking mumbai
छत्तीसगढ़ महिला सेक्स रैकेटसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Chhattisgarh Woman Sex Racket Human Trafficking Mumbai : मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मीरा-भायंदर रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर छत्तीसगढ़ की एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह महिला मुंबई में रहकर मनोरंजन जगत की महिलाओं को जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेल रही थी। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक टीवी और वेब सीरीज की 35 वर्षीय अभिनेत्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

छत्तीसगढ़ कनेक्शन

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार की गई आरोपी महिला मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की रहने वाली है। वर्तमान में वह मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रह रही थी। आरोपी महिला की पहचान तबस्सुम उर्फ सोनिया उमर कुरैशी (39) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 के तहत मानव तस्करी और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

chhattisgarh woman sex racket human trafficking mumbai
FIR on Congress Leaders MP: हाईवे जाम करने पर कांग्रेस नेताओं पर FIR, 26 विधायकों सहित 600 से अधिक पर केस

फर्जी ग्राहक ने खोला राज

एक गैर सरकारी संगठन से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई की। पुलिस ने आठ अक्टूबर को मीरा-भायंदर रोड के एक होटल में फर्जी ग्राहक भेजा था। योजना के तहत जैसे ही सौदा तय हुआ, पुलिस टीम ने होटल में छापा मार दिया। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी तबस्सुम को दबोच लिया, जबकि उसका पुरुष सहयोगी मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है।

इंडस्ट्री की महिलाओं पर नजर

पुलिस पूछताछ और शुरुआती जांच में पता चला है कि यह गिरोह खासकर मनोरंजन जगत से जुड़ी महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। हिंदी धारावाहिकों, वेब सीरीज और फोटोशूट में काम करने वाली संघर्षरत महिलाओं को अच्छे काम या पैसों का झांसा दिया जाता था। इसके बाद उन्हें जबरन वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया जाता था। बचाई गई अभिनेत्री को सुरक्षा के लिहाज से मुंबई के रेस्क्यू फाउंडेशन में भेजा गया है।

chhattisgarh woman sex racket human trafficking mumbai
रायपुर महिला टी20 सीरीज : आज से ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू, जानिए पूरी डिटेल
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com