छत्तीसगढ़ में अर्नब का असर हुआ कम, अब बढ़ेगा पारा और धान पर मंडराया संकट, किसानों की बढ़ी चिंता

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अर्नब तूफान का असर कम होने से तापमान 3-5 डिग्री बढ़ेगा, जबकि बेमेतरा में बारिश से धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है।
The impact of the storm 'Arnab' in Chhattisgarh has now gradually diminished
छत्तीसगढ़ का मौसमसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब का असर अब धीरे-धीरे कम हो गया है।

  • मौसम विभाग के अनुसार राज्य में तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ेगा।

  • पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज हुई।

  • बेमेतरा जिले में बारिश के कारण तैयार धान की फसल भीग गई है।

  • किसानों ने सरकार से फसल के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा मांगा है।

Chhattisgarh Weather Today : छत्तीसगढ़ में तूफान अर्नब का प्रभाव अब समाप्त हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक चढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की खबर भी सामने आई है।

बेमेतरा में धान की फसल हुई बर्बाद

बेमेतरा जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश के कारण कटाई के लिए तैयार धान की फसल पूरी तरह भीग गई है। कई स्थानों पर तेज हवा और पानी के कारण खड़ी फसल जमीन पर गिर गई है। खेतों में जलजमाव होने से धान के दाने काले पड़ने का खतरा बन गया है। फसल में नमी के कारण दाने सड़ने और अंकुरित होने की आशंका बढ़ गई है।

The impact of the storm 'Arnab' in Chhattisgarh has now gradually diminished
दीपावली और राज्योत्सव से पहले रायपुर में सुरक्षा सख्त, 36 जगहों पर पुलिस ने की सघन चेकिंग

दो जगहों पर बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी लो प्रेशर एरिया मौजूद है। इसी कारण से प्रदेश भर में लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है। इसके अतिरिक्त दक्षिणी अंडमान सागर के पास भी एक अन्य कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इन प्रणालियों के असर से राज्य में नमी आ रही है।

रायपुर में बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी दी है।अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका बनी रहेगी। राजधानी रायपुर में आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। रायपुर में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने का अनुमान है।

The impact of the storm 'Arnab' in Chhattisgarh has now gradually diminished
अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, भाजपा में शोक की लहर