छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: दिव्यांगों को मिला आवेदन का मौका, 30 अक्टूबर अंतिम तिथि

CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती के लिए पोर्टल दोबारा खुला। पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी अब 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: Opportunity for Persons with Disabilities (PwD) to Apply
छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्तीसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।

  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को आवेदन करने का एक और मौका दिया गया है।

  • यह फैसला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है।

  • पात्र अभ्यर्थी 30 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

  • दोनों भर्ती परीक्षाएं दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएंगी।

CG Teacher Recruitment Apply Online : छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का सपना देख रहे दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है। व्यापमं ने आवेदन पोर्टल फिर खोल दिया है। योग्य दिव्यांग अभ्यर्थी अब आसानी से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 रखी गई है। शाम 5 बजे तक ही पोर्टल खुला रहेगा।

हाईकोर्ट के आदेश पर फैसला

यह फैसला छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आया है। कोर्ट ने 9 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में निर्देश दिया था। लोक शिक्षण संचालनालय ने इसके बाद संशोधित प्रस्ताव तैयार किया। इसके आधार पर व्यापमं ने नया विज्ञापन जारी किया है।

संशोधित नियम के तहत नई दिव्यांग श्रेणियों को शामिल किया गया है। इससे कई वंचित अभ्यर्थियों को सीधी राहत मिलेगी।

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: Opportunity for Persons with Disabilities (PwD) to Apply
दुर्ग कांग्रेस नेता के गरबा आयोजन में बवाल, गैर हिंदू एंट्री को लेकर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

आवेदन सुधार का भी मौका

यदि फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाए तो घबराएं नहीं। व्यापमं ने त्रुटि सुधार के लिए भी समय दिया है। अभ्यर्थी 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सुधार कर सकेंगे। 2 नवंबर 2026 की शाम 5 बजे पोर्टल बंद हो जाएगा। पहले सहायक शिक्षक भर्ती के आवेदन अगस्त में बंद हो चुके थे। लेकिन अब पात्र उम्मीदवारों को नया अवसर मिल गया है।

जानिए कौन कर सकता है आवेदन

सहायक शिक्षक पद के लिए खास श्रेणियां तय की गई हैं। दृष्टिबाधित, बधिर और सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित अभ्यर्थी पात्र होंगे। शिक्षक भर्ती के तहत विभिन्न विषयों में आवेदन मांगे गए हैं। हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान के लिए विशेष नियम हैं।गणित और कृषि विषय के लिए भी नियम स्पष्ट किए गए हैं। गणित में कुष्ठ रोग से उपचारित लोग भी आवेदन कर सकते हैं।

परीक्षा की तारीख और केंद्र

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए राज्य में 16 जिला मुख्यालय चुने गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। अभ्यर्थी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: Opportunity for Persons with Disabilities (PwD) to Apply
छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा आदेश: मंत्रालय के 162 कर्मियों का हुआ तबादला, सूची जारी
Navbharat Live
navbharatlive.com