Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फैला बर्ड फ्लू, कुक्कुट पालन केन्द्र ने किया खुलासा…लिए ये अहम फैसले

छत्तीसगढ़ से बर्ड फ्लू को लेकर कई मामले की आशंकाएं सामने आ रही थी और अब ये खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की कुक्कुट पालन केन्द्र से बर्ड फ्लू फैला रहा है, जिसकी पुष्टी केंद्र ने की है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Feb 01, 2025 | 01:04 PM

छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बर्ड फ्लू को लेकर पहले चिंताजनक स्थिति बनी हुई थी, जिसकी अब पुष्टि हो गई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुक्कुट पालन केन्द्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ के शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र, चक्रधर नगर में शुक्रवार रात 10.30 बजे बर्ड फ्लू के एक मामले की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ से भेजे गए कुक्कुट के शव के नमूनों में ‘एच5एन1′ (बर्ड फ्लू) के संक्रमण की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र रायगढ़ में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद जिलाधिकारी कार्तिकेय गोयल ने राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय बनाकर स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए।

देर रात हुई आपातकालीन बैठक

उन्होंने बताया कि रात 11 बजे वरिष्ठ अधिकारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई गई। रात 11 से 12.30 बजे तक पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित स्वास्थ्य और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ इस परिस्थिति से निपटने की पूरी रणनीति बनाते हुए लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से कुक्कुट पालन केन्द्र की सारी मुर्गियों, चूजों, अंडों और कुक्कुट आहार को तत्काल नष्ट करने का निर्णय लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

जलगांव: अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर, निर्यात संकट से अंडों के दाम गिरे, पोल्ट्री उद्योग में संकट

केरल के कोट्टायम में सरकारी पोल्ट्री फार्म में एवियन फ्लू का प्रकोप

अधिकारियों ने बताया कि इसके तहत कुक्कुट पालन केन्द्र की करीब पांच हजार मुर्गियों, 12 हजार चूजों और 17 हजार अंडों को नष्ट करने की तैयारी की गई। जिससे सूर्योदय से पहले ही स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और संक्रमण उस क्षेत्र से बाहर न फैले।

छत्तीसगढ़ से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उन्होंने बताया कि नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के दल ने पूरी रात संयुक्त अभियान चलाकर संक्रामक रोग प्रोटोकॉल के तहत कुक्कुट पालन केन्द्र के सभी मुर्गी, चूजे, अंडे और कुक्कुट आहार को नष्ट किया और मुर्गों तथा चूजों को मारकर जमीन में दफनाया गया।

मुर्गियों और चूजों को दफनाया

अधिकारियों ने बताया कि कुक्कुट पालन केन्द्र में पूरे सुरक्षात्मक उपायों के साथ जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें नमक और चूने की परत बिछाकर मुर्गियों और चूजों को दफनाया गया तथा ऊपर से फिर नमक और चूने की परत डाली गई। इसी प्रकार अंडों को भी नष्ट किया गया। जिससे संक्रमण न फैले। इसके साथ ही परिसर को संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार बर्ड फ्लू की स्थिति में एक किलोमीटर ‘इन्फेक्टेड जोन’ में कुक्कुट, अंडे और कुक्कुट आहार की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित होगी। कुक्कुट पक्षियों, अण्डों और कुक्कुट आहार का विनष्टीकरण किया जायेगा। इसके लिए पशुपालन विभाग द्वारा पृथक से मुआवजा दिया जाएगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bird flu spreads in chhattisgarhs raigarh district poultry centre buried chickens chicks

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 01, 2025 | 01:04 PM

Topics:  

  • Poultry Farm

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.