स्नैपचैट पर बुलाया, कार में अगवा कर कोनी घाट ले गए बदमाश, मेडिकल छात्र की जमकर पिटाई, तीन गिरफ्तार

Kidnapping And Assault : पुरानी रंजिश को लेकर मेडिकल कॉलेज के छात्र के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले स्नैपचैट कॉल कर छात्र को मिलने के लिए बुलाया।
Kidnapping and assault
छत्तीसगढ़ बिलासपुर न्यूजसोर्स - नवभारत लाइव
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • पुरानी रंजिश को लेकर मेडिकल छात्र से मारपीट।

  • स्नैपचैट से छात्र को कॉल कर बुलाया गया।

  • कार में बिठाकर ले गए कोनी घाट।

  • लात-घूंसों और कड़े से की पिटाई।

  • हमले में छात्र के सिर पर आई चोट।

Chhattisgarh Bilaspur News : स्कूल के दिनों की पुरानी रंजिश को लेकर मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने पहले स्नैपचैट कॉल कर छात्र को मिलने के लिए बुलाया। जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाया और कोनी घाट ले जाकर जमकर मारपीट की। हमले में छात्र के सिर पर चोट आई है।

मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित अरिहंत दीक्षित जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र है। वह इन दिनों अपने घर बिलासपुर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित पहले डीएवी स्कूल में एक साथ पढ़ते थे। इसी दौरान हुई एक घटना को लेकर आरोपियों के मन में पुरानी नाराजगी थी।

स्नैपचैट कॉल कर मिलने बुलाया

पीड़ित के मुताबिक, स्कूल के दिनों में टोपी खींचने और शिक्षकों से शिकायत करने की बात को लेकर आरोपियों के मन में खुन्नस थी। इसी रंजिश के चलते कृतिक मिश्रा ने स्नैपचैट पर कॉल कर अरिहंत को मिलने के लिए बुलाया। अरिहंत जब हीरो शोरूम के पास पहुंचा तो वहां कृतिक मिश्रा, सिद्धी विनायक और आदित्य सरकार मौजूद थे।

कार में बैठाकर कोनी घाट ले गए

आरोप है कि तीनों ने अरिहंत का हाथ पकड़कर उसे जबरन आई-20 कार में बैठा लिया। इसके बाद कार के दरवाजे लॉक कर उसे कोनी घाट के नीचे ले गए। वहां आरोपियों ने लात-घूंसों और कड़े से उसकी पिटाई की। हमले में उसके सिर पर चोट आई।

Kidnapping and assault
नक्सलवाद के खात्मे के बाद सुकमा में विकास की नई सुबह, दूरदराज के अंचलों में लौटी शांति

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पीड़ित ने सरकंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई और मामले की जांच कर रही है।

Kidnapping and assault
जगदलपुर में पहले मांगी लिफ्ट, फिर की 2 करोड़ की लूट, NH-63 पर बदमाशों का फिल्मी कारनामा